Loading...

आंतर - महाविद्यालयीन हिंदी काव्य प्रतियोगिता संपन्न


कल्याणी डहरे - प्रथम, खुशी गुप्ता - द्वितीय एवं शीफा अंसारी - तृतीय पुरस्कार से सम्मानित

नागपुर। एल.ए.डी एवं श्रीमती आर. पी. महिला महाविद्यालय नागपुर के हिंदी विभाग द्वारा स्व. डॉ. करुणा उमरे आंतर महाविद्यालयीन हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ सरस्वती वंदना शर्वरी महाजन ने प्रस्तुत की। 

उसके उपरांत प्रा. गीता सूर्यवंशी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की तथा निर्णायकगण डॉ. आभा सिंह, श्री चारुदत्त अघोर सर का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में देश, युवा, सपने, आजादी, माँ, नारी, रक्तदान, आशा, सच में आजादी मिली आदि विषय पर छात्रों ने कविताएं प्रस्तुत  की। डॉ. आभा सिंह ने छात्रों की प्रशंसा  करते हुए। भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा की कविता यूंही नहीं बन जाती उसके लिए कवि हृदय होना चाहिए। श्री चारुदत्त अघोर सर ने काव्य लिखने के लिए प्रेरित किया। काव्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कल्याणी डहरे, द्वितीय पुरस्कार. खुशी गुप्ता (एल.ए.डी महाविद्‌यालय), तृतीय पुरस्कार शीफा अंसारी (हिस्लोप महाविद्‌यालय), सांत्वना पुरस्कार आशुतोष तिवारी (IGNU) किया। प्राचार्या डॉ. पूजा पाठक, उप-प्राचार्या श्रीमती माया जाधव मुख्यतः कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया। 

कार्यक्रम में कला विभाग की पर्यवेक्षिका ऋता धर्माधिकारी, वाणिज्य विभाग  की पर्यवेक्षिका डॉ. भावना खापेकर उपस्थित थीं। कार्यक्रम की संचालिका प्रो. डॉ. दीपाली भोवते थी। सहसंचालिका डॉ. मीनाक्षी सोनवणे, डॉ. माधुरी पाटील, डॉ. शीरीन अघोर, प्रा. मृणालिनी ठोबरे प्रा. सबाना तड़वी ने कार्यक्रम सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का आभार  मीनाक्षी अवस्थी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।
समाचार 4859732483695436074
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list