Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव धूमधाम से संपन्न


नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा और डांडिया के साथ कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जो गुजरात की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है।
बहनें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य में हिस्सा लेते हुए नजर आए, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और भक्ति से भर गया। मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग की बहनो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों का आभार जताया। अध्यक्ष: किरण बेन दवे उपाध्यक्ष: वोल्गा बेन ठाकर एवं हीना बेन जोशी सचिव: विभूति बेन दवे, सदस्य हेमा बेन मेहता,गीता बेन मेहता, पूर्वी बेन ठाकर, राजश्री बेन भट्ट, नीता बेन शुक्ला, मनीषा बेन राज्यगुरु, मीनाक्षी बेन जोशी, मोनिका बेन जानी, मिली बेन ठाकर,शीतल बेन आचार्य, साधना बेन जोशी ने प्रयास किया। इस वर्ष का नवरात्रि उत्सव वाकई में सामूहिकता, भक्ति और उत्साह का प्रतीक बना रहा।
समाचार 5865264888651942331
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list