Loading...

गीत संगीत से ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है : अनंत वेखंडे


अंताक्षरी में ज्येष्ठ नागरिकों ने समां बांधा 

नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अभिनंदन मंच के अंतर्गत अंताक्षरी (ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान) आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी अनंत वेखंडे ने की। सेवानिवृत न्यायाधीश शरद त्रिवेदी प्रमुखता से उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे अनंत वेखंड ने कहा-  संगीत अवचेतन मन को चेतना प्रदान करता है और मन प्रफुल्लित रहता है। 

गीत हम परंपरागत रूप से सुनते चले आ रहे हैं इसका असर हमारी संस्कृति और समाज पर भी रहता है और ज्येष्ठ नागरिकों के लिए अभिनंदन मंच का यह कार्य अवश्य ही मनोरंजन के साथ-साथ ऊर्जा प्रदान करने वाला है। अंताक्षरी से हमें केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि गीत संगीत से सुर और ताल का ज्ञान होता है। पुराने गीत आज भी इतने ही लोकप्रिय और कर्णप्रिय है। रेडियो से सुनते आ रहे हैं। हमेशा याद रहते हैं और ऊर्जा व प्रेरणा से भर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉक्टर कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया आभार विनोद नायक ने माना। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का मल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से हुआ। मां सरस्वती की वंदना हेमलता मिश्र मानवी ने प्रस्तुत की।

अंताक्षरी में लता समूह, आशा समूह, मुकेश समूह, रफी समूह, किशोर कुमार समूह, मन्ना डे समूह, येसुदास समूह और अलका याग्निक समूह ने भागीदारी की। सर्वाधिक अंक लता समूह आशा समूह और किशोर कुमार समूह ने प्राप्त किये। लता समूह में सुषमा  भांगे व संतोष बुद्धराजा,  आशा समूह में संध्या माहुले व कृष्णा कपूर, किशोर कुमार समूह में आनंद बेखंडे और शरद त्रिवेदी ने भाग लिया।

भारती रावल, महेश नवीरा, लक्ष्मीकांत कोठारी, लक्ष्मी नारायण केसकर,  विलास सुभाष त्रिपुड़े, वंदना नायडू, सुनीता नायडू, अनीता गुप्ता, ओमप्रकाश कहाटे, नवीन त्रिवेदी, तन्हा नागपुरी, अजय अईत्तडवार, विजय तिवारी, माया शर्मा ओमप्रकाश, आरसी मेहता, रामेश प्रसाद, विलास माहेरकर, सुरेंद्र हरड़े, गणेश सिंह ठाकुर, अशोक गांधी व एन गांधी शामिल हुए।
समाचार 2739222697022373646
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list