Loading...

होमियोपैथी के प्रति विश्वास बढ़ा : नरेंद्र सतीजा

                             


दिव्यांग बच्चों की अनूठी सेवा              
                                   

नागपुर। बालरोग होमिओपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाऊंडेशन के तत्वावधान में मतिमंद, मूक-बधिर एवं अन्य दिव्यांग बच्चों के लिए 'मिशन होप फार होपलेस' के अंतर्गत निशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन महल में संघ बिल्डिग के पास स्थित डॉ. रुचि जैन होम्योपैथी क्लीनिक में किया गया जिसे जबरदस्त प्रतिसाद मिला। शिविर की निदेशक डॉ. रुचि जैन ने बताया कि हम पिछले 9 वर्षों से विख्यात होमिओपैथ डॉ. प्रफुल्ल विजयकर की प्रेरणा से निशुल्क शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। ऐसे शिविर देश के विभिन्न भागों में आयोजित किए जाते है। 

साथ ही हमें डॉ. अंबरीश विजयकर से मार्गदर्शन मिलता रहा है। वर्ष में तीन बार शिविर का आयोजन किया जाता है। दूरदराज क्षेत्रों से लोग ने शिविर में पहुंचे। समूचा शिविर डॉ. मधु अग्रवाल के सुपरविजन में आयोजित किया गया और 20 डाक्टरों की टीम सेवारत रही। शिविर में कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मोदी सदिच्छा भेंट दी। अपने संबोधन में सतीजा ने कहा कि असाध्य रोगों के सफल इलाज को देखते हुए लोगों में होमियोपैथी के प्रति विश्वास बढ़ा है और नये चिकित्सकों का मनोबल भी बढ़ता है। कार्यक्रम की सफलतार्थ जयेश व्यास, रूपेश पलसापुरे, पूजा कटोले ने अपनी सेवाएं दीं ।
समाचार 7842347414598957171
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list