Loading...

बालिकाओं के अच्छे पालन-पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समाज की समृद्धि की ओर अग्रेसर : पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग


विघ्नहर्ता रोग सेवा संस्थान द्वारा रमेशचंद्र बंग बालिका आधार योजना का शुभारंभ

हिंगणा। समाज में कार्य करते समय सामाजिक दायित्व की भावना के साथ किए गए प्रयासों से समाज का निर्माण होता है। यदि इसमें लड़कियों का अच्छे से पालन-पोषण और शिक्षा प्राप्त होती है, तो इससे समाज समृद्धि की ओर बढ़ता है। यह बात पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने विघ्नहर्ता रोग सेवा संस्थान द्वारा शुरू की गई रमेशचंद्र बंग बालिका आधार योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में कही।

कन्होलीबरा में विघ्नहर्ता रोग सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से प्राचीन आयुर्वेद के माध्यम से गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है। इस संस्था ने कान्होलीबरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाले दांपत्य जनों के लिए योजना बनाई है। इस योजना के तहत, यदि दांपत्य को बेटी का जन्म होता है, तो उस बेटी के नाम से यूको बैंक कान्होलीबरा में खाता खोला जाएगा और उसमें प्रति वर्ष एक हजार रुपये पांच वर्षों तक जमा किए जाएंगे। इस योजना का शुभारंभ मातोश्री सभागृह में पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग के हातो द्वारा बड़े धूमधाम से किया गया। उद्घाटन के समय 01/01/24 के बाद जन्मी 20 बालिकाओं का इस योजना के लिए पंजीकरण किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की पूर्व सलाहकार और बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य, प्रसिद्ध सलाहकार डॉ. अंजली साळवे उपस्थित थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों और उनके माता-पिता के बीच संवाद आवश्यक है, क्योंकि इसी संवाद से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों के प्रति अत्याचार अक्सर करीबी लोगों द्वारा होते हैं, इसलिए माता-पिता को बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जैसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिंगणा तालुकाध्यक्ष योगेश सातपुते, कृषि उपज बाजार समिति के अध्यक्ष बबनराव आव्हाले, पंचायत समिति की उपसभापती पौर्णिमा दीक्षित, जिल्हा परिषद पूर्व सदस्य रश्मी कोटगुले, सरपंच वैशाली कुकडकर, महेश बंग, हनुमंत दुधबळे, सुशील दीक्षित, अरुणा बंग, प्रदीप कोटगुले, नामदेवराव येलुरे, वामनराव देवतळे पूर्व उपसरपंच प्रशांत गव्हाळे उपसरपंच निशांत बोटरे, ओमप्रकाश काकडे, रविचंद्र गव्हाळे आदी मान्यवर  उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आनंद महाले, प्रस्थावना विघ्नहर्ता रोग सेवा संस्थान के अध्यक्ष विलास पवार ने किया, जबकि सचिव शेख गफार शेख फराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए संदीप कैलुके, अश्लेषा मानकर, आकाश डोंबरे, हिमांशू कोठाळे, आयुष दूधबडे, किशोरीताई डहाके, श्रेया डहाके,समिक्षा वैरागडे, छकुली बोटरे आदी कें साथ संस्था के सदस्यों ने विशेष प्रयास किए। इस आयोजन में कन्होलीबरा गांव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समाचार 9166444170075361531
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list