Loading...

अर्धनारी फूड ट्रक का जोशपूर्ण शुभारंभ

                           


नागपुर। किन्नरों को मुख्य धारा में लाने की दिशा में निरंतर सेवारत मिशन विश्व ममत्व फाउंडेशन के तत्वावधान में अनूठे प्रकल्प अर्धनारी फूड ट्रक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्ते उत्साह भरे माहौल में  संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे। प्रकल्प निदेशक श्रध्दा जोशी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किन्नरों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस हेतु सेवा इंटरनेशनल (यू एस ए) से विशेष सहयोग मिल रहा है। 
यह फूड ट्रक फिलहाल महाराजबाग के पास सीताबर्डी में सेवारत रहेगा। इसका पूरा संचालन किन्नरों द्वारा किया जाएगा। 

शुरुआत में सुबह  से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे और शाम के समय चायनीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इस हेतु जोग कैटर्स द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन को संत ईश्वर सेवा सम्मान मिला है जो कि समूचे देश में केवल 18 लोगों को ही दिया जाता है। गडकरी ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि टेस्ट की तरफ विशेष ध्यान दीजिये। इस प्रकल्प से किन्नरों के जीवन में नये अध्याय की शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने समुचित सहयोग का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में सनातन धर्म युवक सभा के अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी, गोपाल साहनी की विशेष उपस्थिति रही। इसी तरह शिवन्या, मोहिनी, मोनिका, राशि, रुकसार, जान्हवी, करीना, बेबो आदि ट्रांसजेंडर महिलाएं उपस्थित थीं। सेवा इंटरनेशनल की ओर से मनाली पिंगले,पंकज सबने, श्रद्धा दयालकर, सागर राउत, प्रांजलि पोहनकर, श्रुति करहू, स्मिता चांदे, अंकिता मुठाल, विवेक थंब और रोहित आदि उपस्थित थे।
विश्व ममत्व फाउंडेशन की ओर से निर्देशिका श्रद्धा जोशी, डॉ बारई, पूनम भोसले, प्रिय गडकर, सफल पुराणिक, विशाल बोराडे, स्वरा करंजगांकर, अंकिता देशकर और अमेय विश्वरूप आदि की उपस्थिति रही।                  
समाचार 3760958438222957106
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list