Loading...

रोमांचक रहेगा जटायु और रावण का युध्द

                            


सनातन धर्म युवक सभा का दशहरा महोत्सव            
             

नागपुर। सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में 73 वें दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार 12 अक्तूबर को ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों की पूजा के साथ होगी। इसके बाद शुरू होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला जिसमें रास गरबा, ढोल ताशा आदि का समावेश रहेगा। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेगी विश्व ममत्व फाउंडेशन के देश के प्रथम ट्रांसजेंडर ग्रुप मुद्रा की प्रस्तुति घर आ जाओ राम जो कि विख्यात कवि लेखक मनोज मुंतशिर की रचनाओं पर आधारित रहेगी। इसमें 20 किन्नरों की टीम का समावेश रहेगा। इसके उपरांत आशीर्वाद मूवीटोन द्वारा प्रस्तुत रामायण के प्रसंगों पर आधारित लाइट एंड साऊंड पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति होगी, इसमें सीताहरण, कुंभकर्ण वध, जटायु और रावण का युध्द रोमांचक रहेगा। 

संस्था द्वारा प्रकाशित पत्रिका सनातन समाचार के विशेषांक का लोकार्पण किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी कार्यकारी संपादक नरेंद्र सतीजा संभाल रहे हैं। खुले आकाश में रंगबिरंगी आतिशबाजी मनमोहक रहेगी। कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस उपस्थित रहेंगे। इसी तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और विधायक नितिन राऊत विशेष अतिथि होंगे।अन्य अतिथियों में विधायक कृष्णाजी खोपडे, समीर मेघे, प्रवीण दटके, परिणय फुके, भूतपूर्व राज्य सभा सदस्य अजय संचेती, भूतपूर्व विधायक मितेश भांगडिया, भूतपूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, संदीप जोशी, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष नरेश सेठ, भूतपूर्व उपमहापौर सुनील अग्रवाल, भूतपूर्व नगरसेवक निशांत गांधी, आर सी प्लास्टो टैंक्स और पाईप्स लिमिटेड की संस्थापक समाजसेवी श्रीमती उर्मिला रमेशचंद्र अग्रवाल और कान्फीडेंस पेट्रोलियम के एम डी नितिन खारा का समावेश रहेगा। 

कार्यक्रम की सफलतार्थ अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी व दशहरा समिति के सभापति विनय ओबेराय के साथ संरक्षक योगराज साहनी, भूतपूर्व अध्यक्ष विजय खेर, महासचिव संजीव कपूर, उपाध्यक्ष गोपाल साहनी, मिलन साहनी, निर्मल दुदानी, प्रशांत साहनी, हेमंत साहनी, बलराज साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, गुलशन साहनी, सुरेंद्र साहनी, ओमप्रकाश खत्री, सुधीर कपूर, अनिल साहनी, गौतम साहनी, राजेश खत्री, कपिल साहनी, सतीश खट्टर, सुधीर आनंद, सपन नेहरौत्रा, अंकुश साहनी, सचिन साहनी, गोपाल शर्मा, विक्रांत गुलाटी, भूषण शर्मा, हिमांशु साहनी, राजीव तलवार, नरेंद्र सतीजा आदि प्रयासरत हैं। इसी तरह सनातन महिला समिति से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
समाचार 5153251081003963607
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list