Loading...

पूर्व समर्थ नगर में रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम


नागपुर। यशवंतराव चव्हाण सोशल फोरम द्वारा आयोजित धार्मिक उत्सव का आयोजन दिलीप पनकुले के मार्गदर्शन में शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर वार्ड क्रमांक 16 में पूर्व समर्थ नगर के नगरपालिका स्कूल परिसर में रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम संपन्न होगा। अमर सिंह बिनावर ने 40 फीट ऊंची रावण की प्रतिमा बनाई। इस धार्मिक आयोजन का यह 27वां साल है। 

धोंडीबाजी परसराम करवटकर ने एक शानदार 'आतिशबाज़ी शो' का आयोजन किया है। इस आयोजन में हजारों नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से रात्रि 8 तक भाग्यश्री चिटनिस द्वारा निर्मित ‘पुरुषोत्तम राम कथा’ का अभिनव आयोजन किया गया है और आयोजक संग्राम पनकुले ने नागरिकों से कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। 

कार्यक्रम में विधायक अनिल देशमुख (पूर्व गृह मंत्री), रमेश बंग (पूर्व मंत्री), सुबोध मोहिते (पूर्व केंद्रीय मंत्री), पूर्व सांसद अजय संचेती, पूर्व विधायक सागर मेघे, पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले, सुनील रायसोनी, राजू अग्रवाल, मिक्की अरोरा, देवीलाल जयसवाल, बजरंग सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजाभाऊ टांकसाले, प्रदेश सेवादल प्रदेश अध्यक्ष जानबा मस्के मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

तात्यासाहेब मते, संजय खाती, विलास पोटफोडे, सोपानराव शिरसाट, संजय शेवाले, प्रो. बब्लू चौहान, श्रीनिवास दुबे, योगेश चौधरी, वसंत घटाटे, प्रमोद वानकर, मंदार हर्षे, मधुकर भावसार, सरदार रवींद्र सिंह मुल्ला, प्रा. एस. के. सिंह, कृष्णकांत मोहोड़, मच्छिन्द्र आवले, पिंकी शर्मा, विजय मसराम, सूरज बोरकर, निर्मला कुमरे आदि मेहनत कर रहे हैं।
समाचार 371082806912664896
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list