Loading...

‘द एक्सीलेंस इन इंजीनियरिंग अवार्ड’ से नारायण पलसापुरे सम्मानित


नागपुर। जैन समाज में इंजीनियरिंग, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जैन इंजीनियर्स सोसाइटी, नागपुर चॅप्टर द्वारा द एक्सीलेंस इन इंजीनियरिंग अवॉर्ड 2024 नागपूर शहर के सुप्रसिद्ध इंजीनियर नारायण पलसापुरे  दिया किया गया। 
समस्त भारत वर्ष में जैन इंजीनियर्स सोसाइटी की सभी शाखाओ द्वारा यह अवार्ड अपने क्षेत्रमे उल्लेखनीय योगदान के लिये दिया जाता है।


कार्यक्रम की प्रस्तावना जे ई एस के अध्यक्ष इंजी. आदेश जैन बरया ने रखी तथा संचालन सेक्रेटरी इंजी. विशाल चानेकर ने किया।
चैप्टर के संरक्षक इंजी.नितिन नखाते ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि  नारायण पालसपुरे जो आई आई टी मुंबई से एम टेक है।अपने 40वर्षों के कार्यकाल में सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में  इन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए है। साथ ही सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में कई जैन मंदिरों के नव निर्माण के साथ-साथ तीर्थक्षेत्रों के जीर्णोद्धार हेतु अपनी सेवाएं समय समय पर दी हैl जे ई एस उन्हें सम्मानित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 


सम्मानमूर्ति नारायण पलसापुरे ने अपने उद्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना जीवन अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जैन समाज के युवा इंजीनियर्स को जब भी, जैसी भी आवश्यकता होगी वह सदैव सहायता और मार्गदर्शन करने को हमेशा तत्पर रहेंगे । साथ ही जे ई एस नागपुर के सभी कार्योमें भी हर तरह से सहयोग देंगे । 

कार्यक्रम की सफल बनाने में इंजी. शशिकांत बानाईत, इंजी. उज्जवल जैन, इंजी. श्रीकांत तुपकर, इंजी. बी एस जैन, इंजी. श्रेयस जैन, इंजी. अमर बदानी, इंजी. अजिंक्य वेखंडे ने विशेष सहयोग दिया। कोषाध्यक्ष इंजि. श्रीकांत तुपकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 1397288579474002399
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list