Loading...

भारत की स्लम सॉकर महिला टीम छठे स्थान पर : लड़कों की टीम सत्रहवें स्थान पर रही


नागपुर। दक्षिण कोरिया में होमलेस वर्ल्ड कप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होमलेस वर्ल्ड कप स्लम सॉकर टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने छटवा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मेक्सिको, अमेरिका, पोलैंड, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, बुल्गारिया, हांगकांग, जापान जैसे 52 देशों की टीमों ने भाग लिया। इसमें भारतीय महिला टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया. जबकि भारतीय पुरुष टीम को 17वें स्थान से संतोष करना पड़ा, टूर्नामेंट में मिहला रोमानिया से 5-1 से हार गईं। लड़कियों की टीम में ईशा सिलारे (कप्तान, नागपुर), संजना छुरा, निधि लाकड़ा (दोनों छत्तीसगढ़), मोनिका (हरियाणा), पुजिता येदुल्ला (आंध्र प्रदेश), कावेरी (तेलंगाना), यास्मीन (दिल्ली) शामिल थीं। महिला टीम का मार्गदर्शन प्रशिक्षक नमिता बारसे और संदेश बोर्डे ने किया।

इसी प्रतियोगिता के तहत पुरुषों के लिए आयोजित हयांग यूनिवर्सिटी कप में भारतीय पुरुष टीम 17वें स्थान पर रही। भारतीय स्लम फ़ुटबॉल टीम 2006 से ऐसे टूर्नामेंटों में भाग ले रही है। टूर्नामेंट में पुरुष टीम ने बुल्गारिया को 6-3 से हराया। इस साल भारतीय स्लम सॉकर पुरुष और महिला टीमों के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। इस साल पुरुष टीम 6 और महिला टीम 2 अंक से आगे बढ़ी है। पुरुष टीम में बादल सोरेन (नागपुर), नंद कुमार (बैंगलोर), जोन्स मुथुराज (कर्नाटक), राजीव आर (चेन्नई), एडविन फलेरो (पुणे), ओवैस अहमद (जम्मू कश्मीर), गुमान गुडुवा (झारखंड), संजय पूर्ति (झारखंड). पुरुष टीम का मार्गदर्शन कोच पंकज महाजन, सद्दाम हुसैन ने किया। दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में खेल विकास संगठन स्लम सॉकर के संस्थापक प्रो. विजय बारसे, सीईओ अभिजीत बारसे ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समाचार 21877500452564620
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list