Loading...

भगवान श्री बालाजी ब्रह्म महोत्सव 22 से 28 अक्टूबर तक


होंगे रंगारंग धार्मिक आयोजन

नागपुर। मोतीबाग श्रीस्कंद समाज के तत्वावधान में श्री बालाजी ब्रह्महोत्सव का आयोजन 22 से 28 अक्टूबर तक व श्री कार्तिकेय स्कंद षष्ठी उत्सवों 1 से 8 नवंबर तक मंदिर परिसर सेमीनेरी हिल्स में मनाए जाने की जानकारी मंदिर के प्रबंध कमेटी उपाध्यक्ष बी के अग्रवाल और सचिव सत्यमूर्ति कन्नन ने संयुक्त रूप से एक पत्र परिषद में दी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे मंदिर परिसर में मेदिनी पूजा के साथ इसकी शुरुआत होगी। 23 को  ब्रह्मोत्सव और 2 नवंबर को स्कंद षष्ठी उत्सव की शुरुआत सुबह 8 बजे से ध्वजारोहण के साथ होगी। श्री बालाजी मूर्ति का विशेष अभिषेक 24 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह किया जाएगा 23 से 26 अक्टूबर तक झूला उत्सव होगा। उत्सव में बालाजी का अभिषेक, सुदर्शन हवन, लक्ष्मी पूजा और महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। 

27 अक्टूबर को कल्याण उत्सव होगा और श्री बालाजी की बारात निकाली जाएगी। श्री स्कंद सृष्टि उत्सव घट स्थापना से शुरू होगा नित्य हवन रुद्राभिषेक पूजा अर्चना व आरती का आयोजन किया जाएगा। 4 नवंबर को संप्रदाय भजन, 5 नवंबर को शाम 6 बजे से रजत मयूर वाहन में श्री कार्तिकेय स्वामी के साथ श्री वल्ली और श्री देवसेना की शोभायात्रा निकलेगी जबकि शाम 7 बजे संगीत का कार्यक्रम होगा। 8 नवंबर को श्रीवल्ली कल्याणम के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा। पत्र परिषद में बी के अग्रवाल, एड. एस विश्वनाथन और ए. एस. विश्वनाथ उपस्थित थे।
समाचार 4460342983362287856
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list