Loading...

'सड़क सुरक्षा संदेश अभियान - 2024' का ड्रा संपन्न


सड़क सुरक्षा अभियान - 2024 का ड्रा निकालते हुए अंध विद्यालय के विद्यार्थी, साथ में विद्यालय के प्रिंसिपल महेश टेंभरे, दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी एवं जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी।

केंद्रीय मंत्रियों ने की लालवानी दम्पत्ति के कार्यों की सराहना

नागपुर। विगत कई वर्षों से स्थानीय दीपक एजन्सीज एवं जयश्री ट्रेडर्स सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। 22 मई 2024 को शुरु किये गए सड़क सुरक्षा संदेश अभियान का ड्रा साऊथ अंबाझरी रोड स्थित अंध विद्यालय के विद्यार्थियों के हाथों हाल ही में निकाला गया। इस अवसर पर अंध विद्यालय के प्रिंसिपल महेश टेंभरे, दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी और जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी विशेष रुप से उपस्थित थे।

इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में दीपक एजेन्सीज द्वारा जानकारी देने हेतु सड़क सुरक्षा संदेश पत्र तैयार किया था जिसमें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई थी। दीपक एजेन्सीज एवं जयश्री ट्रेडर्स द्वारा ड्रा के पुरस्कारों में ६ विभिन्न प्रकार के गद्दे और 70 प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप में यानी 25 जोड़ी तकिए, 25 मैसेंजर बैग एवं 20 बेडशीट्स का समावेश था।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने इस सड़क सुरक्षा संदेश अभियान के लिये दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी एवं जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी को शुभकामना देते हुए कहा कि जन-जन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देने का यह अभिनव प्रयास है जो नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है और उन्हें नियमों के पालन के लिए प्रेरित भी करता है।

आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक मानवीय जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सड़क उपयोगकर्ता है। वर्तमान परिवहन प्रणाली ने दूरियों को कम तो कर दिया है लेकिन इसने दूसरी ओर जीवन के जोखिम को भी बढ़ा दिया है। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की जान चली जाती है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। इससे देश की उत्पादकता और अर्थव्यवस्था दोनों को बहुत क्षति होती है। मैं आपके इस सत्प्रयासों की सराहना करता हूं और इसमें सफल होने की कामना करता हूं। इसी तरह भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने सड़क सुरक्षा संदेश अभियान - २०२४ के प्रयास हेतु लालवानी को पत्र भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी है।

इस सड़क सुरक्षा संदेश अभियान का आयोजन मात्र जनहित में जारी किया या था जिसमें नागरिकों को किसी प्रकार की खरिदी करने का बंधन नहीं था। जन-जन को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी के बारे में जागरूक करने हेतु किया गया यह देश का पहला अनोखा प्रयास था जिसमें यातायात नियमों का पालन करने वालों को ड्रा के द्वारा आकर्षक इनाम दिये जा रहे हैं। इस अभियान में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अभियान को सफल बनाने हेतु शहर के नागरिकों का दीपक एजन्सीज के संचालक दीपक लालवानी एवं जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी ने आभार माना।
समाचार 836835513782406640
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list