Loading...

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी को आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने सौपे निवेदन


ध्यान मंदिर निर्माण के लिए प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक सहयोग का मिला आश्वासन 

नागपुर। आनंद मार्ग यह सामाजिक, आध्यत्मिक संस्था है। जिसका उद्देश्य है 'आत्म मोक्षार्थम, जगत हितायच' इस उद्देश्य को चरितार्थ करने के आनंद मार्ग के पास आध्यात्मिक दर्शन के साथ साथ सामाजिक, आर्थिक दर्शन भी है जिसके द्वारा मानवता की भौतिक समस्याओं का समाधान तय है। अब मानवता सात्विकता कि और मुड़ रही हैं तो उसे वैज्ञानिक अध्यात्म की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने, आनंद मार्ग सक्षम है।

उपरोक्त जरूरत के दृष्टिकोण से योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए सुविधा युक्त भवन की जरूरत होती हैं। अतः नागपुर के सर्वश्री नगर, दीघोरी नाका, नागपुर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने एक भवन (जागृति, ध्यान मंदिर) बनाने का निर्णय लिया है। ध्यान मंदिर निर्माण के लिए सहायतार्थ जन संपर्क के क्रम में 8 सितम्बर को आनंद मार्ग प्रचारक संघ, नागपुर मंडल (diocese) के एक प्रतिनिधि मंडल में आ. मा. प्रचारकसंघ के मंडल / विभागीय प्रचारकसंघ सचिव आचार्य शिवात्मानंद अवधूत तथा महिला विभागिय सचिव आनंद जयस्मिता आचार्य (अवधुतिका), आनंद सोनप्रिया आचार्य (अवधुतिका), समाजसेविका ज्योति द्विवेदी दिदी, वित्त एवं कार्यालयीन सचिव नेतलाल पटले, वरिष्ठ मार्गी अशोक मानापूरे, मुकुंद सिंह, मारोती राव बूटले सहित एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उपरोक्त विषय में सहायतार्थ, प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें निवेदन सौपे। नितिन गडकरी ने आनंद मार्ग के प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया हैं।
समाचार 8894339373179971020
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list