Loading...

बार कॉन्सिल ऑफ़ महाराष्ट्र तथा गोवा ने वरिष्ठ अधिवक्ता अतीब काज़ी को किया सम्मानित


पुणे में स्टेट लॉयर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न 

नागपुर/पुणे। बार कॉन्सिल ऑफ़ महाराष्ट्र तथा गोवा द्वारा 1 सितंबर 2024 को स्टेट लॉयर्स कॉन्फ्रेंस पुणे में आयोजित की गई. इस कॉन्फ्रेंस की थीम थी - 'कांसटिट्यूशन सेंसिटाईज़ेशन ऑफ बार ऐंड बेंच'.
इस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया. जिसमें नागपुर के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता अतीब काज़ी को उनके 44 वर्षो में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के अनुभव हेतु सम्मानित किया गया. 

अधिवक्ता अतीब काज़ी कई शासकीय और अनेक विभागों का प्रतिनिधित्व करते हैं. जिसमें नागपुर म्युनिसिपल कारपोरेशन, मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन, कामठी नगर परिषद, एम. एस. ई. डी. सी. एल, एल. आई.सी, ओरिएण्टल इन्शुरेन्स कंपनी, जम्मू कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, हिन्दुस्थान पेट्रोलियम कारपोरेशन, सादिक़ कंपनी, आबिद कम्पनी, अम्रता एसोसिएट आदि शामिल है. पिछले 12 साल से वे हाई कोर्ट नागपुर बेंच के लिये महाराष्ट्र शासन के ए पैनल अधिवक्ता हैं. कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है. वे ज़िला मस्जिद नागपुर के ट्रस्टी तथा जागृति शिव मंदिर ट्रस्ट के 15 वर्ष से अध्यक्ष हैं.

इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन बार कॉन्सिल ऑफ़ महाराष्ट्र ऐंड गोवा के चेयरमेन राजेंद्र बी उमप एवं समस्त टीम ने किया. कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से भारत के सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के दो न्यायाधी - न्यायमूर्ति अभय एस ओक, न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले उपस्थित थे. 

उदय सामंत- मिनिस्टर ऑफ़ इंडस्ट्रीज़ महाराष्ट्र, मुंबई उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के तीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे, न्यायमूर्ति संदीप मरने तथा न्यायमूर्ति के. आर. श्रीराम उपस्थित थे. चेयरमैन- बार कॉन्सिल ऑफ़ इंडिया ऐंड मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट, राजयसभा-मनन कुमार मिश्रा. प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशन जज, पुणे-  न्यायमूर्ति महेंद्र के महाजन और  बड़ी संख्या में महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के सीनियर -ज्यूनियर अधिवक्ता उपस्थित थे.
समाचार 189069853443161174
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list