Loading...

माँ जगदंबा के श्रीचरणों में विजयिनी सखी मंच की सखियों ने सामूहिक आरती अर्पित की


नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में सौभाग्यपूर्ण पल- 29 के अंतर्गत पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुधवार 18 सितंबर को श्री माँ जगदंबा के श्रीचरणों में विजयिनी सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक में माँ के श्रीचरणों में सामूहिक आरती अर्पित की। माँ के ध्वजारोहण के उपलक्ष्य में सखियों ने गरबा नृत्य किए तथा ध्वजारोहण के सौभाग्यपूर्ण पल की साक्षीदार बनी।


विजयिनी सखी मंच से विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी,  विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी अपर्णा झा, विजयिनी मीनू गुप्ता, विजयिनी वीनू वत्सल, विजयिनी  मोक्षा श्री, विजयिनी परवीन जाल विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर सहयोग प्रदान करने के लिए मंदिर के सभी पदाधिकारियों का विशेष आभार माना।
समाचार 6388812495924619520
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list