Loading...

आराधिका राष्ट्रीय मंच इस्लामपुर का ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न


नागपुर/इस्लामपुर। आराधिका राष्ट्रीय मंच द्वारा हिन्दी दिवस एवं वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव विधार्थी के अवतरण दिवस पर आयोजित भव्य र्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी। सर्व प्रथम विधिवत वाणी वंदना निधि बोथरा जैन (इस्लामपुर / पश्चिम बंगाल) द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात संस्थापिका अध्यक्षा निधि बोथरा जैन ने इस आयोजन में सम्मिलित सभी साहित्यकारों का मंच पर स्वागत किया एवं संतोष श्रीवास्तव विधार्थी को अवतरण दिवस की बधाई दी।

तत्पश्चात कार्यक्रम (अतिविशिष्ट अतिथि) संतोष श्रीवास्तव विधार्थी ने शब्द सिदिक्षा राष्ट्रीय साहित्यिक मंच संस्थापक सतीश शिकारी (रतलाम मध्यप्रदेश) एवं आराधिका राष्ट्रीय मंच को इस भव्य आयोजन के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए काव्यगोष्ठी प्रारंभ की सहमति प्रदान की।  शब्द सिदिक्षा राष्ट्रीय मंच के (संस्थापक - अध्यक्ष) सतीश शिकारी ने सभी साहित्यकारों को नमन वंदन एवं अभिनन्दन करते हुए संतोष श्रीवास्तव विधार्थी को जन्मदिन की अनेकानेक बधाई दी। इसी क्रम में महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने अपने और संरक्षिका सरोज गर्ग की तरफ से सभी को  आयोजन की बधाई दी एवं संतोष श्रीवास्तव विधार्थी को जन्मदिन की बधाई दी। सलाहकार अनिता बाजपाई ने सर्वप्रथम संतोष श्रीवास्तव विधार्थी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सभी साहित्यकारों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। सिलसिला निरंतर 4 घण्टे गतिमान रही काव्यगोष्ठी। सभी साहित्यकारों ने मंच को हिन्दी दिवस पर अप्रतिम भावों के पुष्प द्वारा अति सुन्दर काव्यपाठ से आयोजन को सफल बनाया।  सतीश शिकारी ने अंत में हिन्दी दिवस एवं दादा के जन्मदिन पर आयोजित आयोजन में सम्मिलित सभी साहित्यकारों का आभार ज्ञापन किया एवं काव्यगोष्ठी का अंतिम चरण स्थगन का आ गया। अति विशिष्ट अतिथि संतोष श्रीवास्तव विधार्थी ने आगामी काव्यगोष्ठी तक स्थगन की घोषणा करते हुए मंच संस्थापिका एवं मंच के उत्तरोत्तर विकास की शुभ कामना देते हुए स्थगन की घोषणा की।
समाचार 2403080087190294974
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list