Loading...

हिंदी हमारी एकता को बनाकर रखती है : महेश आंबोकर


'उभरते सितारे' अंतर्गत 'राजभाषा हिंदी' कार्यक्रम का आयोजन

नागपुर। जय हिंद शब्द से ही जुड़ी है हिंदी। भारत कई राज्यों के विभिन्न संस्कृतियों से संपन्न एक महान देश है। जिसमें हिंदी भाषी राज्यों के अलावा, बाकी अन्य राज्य भी हिंदी का अनुसरण करते हैं। क्योंकि हिंदी सरल और सहज भाषा है। भाषा एक कम्युनिकेशन का माध्यम है। 14 सितंबर 1950 को संविधान में राजभाषा का दर्जा इसे मिला है। हमारी मातृभाषा, हमारी संस्कृति है। मातृभाषा हमें मां जैसा प्यार करती है। परंतु, हिंदी हमारी एकता को बनाकर रखती है। इसलिए हिंदी का प्रचार और प्रसार करना चाहिए। देश बचेगा तो हम बचेंगे। यह विचार, महेश शंकरराव आंबोकर ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखें। तथा, भविष्य के लिए पर्यावरण, स्वच्छता जैसे कई सकारात्मकता के भाव को उन्होंने बच्चों को समझाया।


विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए समर्पित लोकप्रिय उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत 'राजभाषा हिंदी' थीम पर ज्ञानवर्धक, संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त तथा महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विद्यापीठ नागपुर से असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद से निवृत महेश शंकरराव आंबोकर जी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनका सम्मान, संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।


कार्यक्रम की शुरुआत, प्रस्तावना के रूप में सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने 'राजभाषा हिंदी' विषय पर, अपने विचारों से बच्चों को राजभाषा हिंदी का महत्व अनेक व्यंजनों से सजी हुई थाल का उदाहरण देकर समझाया। जैसे हिंदी की थाल भी कविता, आत्म चरित्र, मनोरंजन कहानियां, गीत, गजल, मुक्तक, छंद, दोहा, रेला, सोरठ से सरल रूप में सजी हुई है। तत्पश्चात, बच्चों ने भी इस थीम पर अपने विचार, कविता और गीत से सबको मंत्रमुग्ध किया। जिसमें, विशेष रूप से राम बागल और भव्या अरोरा के गीतों ने सबका मन जीत लिया।

प्रतिभाशाली बच्चों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों के साथ-साथ सुहास तिरपुडे, दीपक भावे, कृष्णा कपूर, अभिजीत बागल, मिनाक्षी केसरवानी, प्रीति बागल, आशा वेदप्रकाश अरोरा आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, अभिभावकों और कलाकारों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।
समाचार 4260347921508401972
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list