Loading...

गुरु कौशल की हिंदी कृति 'मेरी अंत: कथा' का विमोचन


नागपुर। द्वैत और अद्वैत को साकार करती कविताएं जो कौशल को 'ओहम' और 'कोहम' के द्वंद्व से सकुशलता से स्थापित कर पाठको को आकर्षित करेंगी - कहते हुए डॉ वेदप्रकाश मिश्रा ने आगे कहा गुरु कौशल ने 'मैं' के माध्यम से स्वयं को कविताओं में प्रस्तुत किया है। योग और अध्यात्म का अध्ययन कर उन्होंने इसे सिखाने में स्वयं को समर्पित किया है। कार्यक्रम महाराष्ट्र राष्ट्र भाषा सभा, नागपुर के धनवटे सभागृह में हिंदी लेखक संघ के अध्यक्ष अजय पाटिल की अध्यक्षता में विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित किया गया। 


गुरु कौशल की कृति का लोकार्पण एवं विमोचन डॉ वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा समीक्षक नरेंद्र परिहार, प्रस्तावक सुभाष तुलसिता, अजय पाटिल, नीलेश खांडेकर, अतुल दुरगकर, बलवंत भोयर की मंच उपस्थिति में 23 सितंबर शाम 6.00 बजे किया गया। 

गुरु कौशल ने इस अवसर पर अपने मन के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा के इस कृति में उनके जीवन के संघर्ष, अनुभूतियों को ही प्रस्तुत किया है। प्रस्तावना में सुभाष तुलसिता ने उन्हें मृदुभाषी, कर्मठ साथी होने के साथ योग और मूर्तिकार होने के साथ संवेदनशील व्यक्ति कहते हुए उनकी कई रचनाएं प्रस्तुत की।
समीक्षक नरेंद्र परिहार ने कविता के स्थापित बिंबो, प्रतीको के साथ गुरु कौशल को द्वंद्व में उलझा हुआ एक सशक्त, सरल शब्दों में भावपूर्ण अभिव्यक्ति का सिद्ध हस्त कवि कह आगे कहा कौशल जी अगली कृति में और प्रभावित करेंगे ऐसी आशा है। अध्यक्ष पाटिल ने कहा गुरु कौशल के जीवन के कई पहलुओं से वे परिचित हैं। उनमें अद्भुत कलाकार, मूर्तिकार की छवि के साथ उच्चकोटी के संघर्षशील साहित्यकार भी हैं। उनके दीर्घ जीवन की कामना की। 

कार्यक्रम में प्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों और साहित्य कारों द्वारा हुआ। कार्यक्रम का सु संचालन भाषा अनुवाद के संरक्षक डॉ. बलवंत भोयर ने और आभार कार्यक्रम संयोजक नीलेश खांडेकर ने किया।

कार्यक्रम में शिल्प कला के जानकार, योग से संबंधित, हिंदी और मराठी साहित्य के सिद्ध हस्त साहित्यकार उपस्थित थे। पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले, लोकनाथ, यशवंत, खान, माधुरी मिश्रा, प्रभा मेहता, अजय पांडे, सूर्यवंशी, डा विजय श्रीवास्तव, मीरा रायकवार, इंदु ठाकुर, रूबी दास, हेमलता मिश्र मानवी, श्रीमती तुलसीता, सुरेंद्र हर्डे आदि प्रमुखता से हाजिर थे।
समाचार 6086900160697032216
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list