Loading...

लाइब्रेरियन डॉ. अगाशे इन्हे विश्वविद्यालय द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार


नागपुर। पुस्तकालय सूचना विज्ञान क्षेत्र में डॉ. प्रिंस अजय कुमार टी. अगाशे देशभर में बेहद जाना-माना नाम है, जिन्होंने इस क्षेत्र को विकसित करने में पिछले 20 सालो में बड़ा योगदान दिया है। उच्च शिक्षित डॉ. अगाशे वर्तमान में हमारे नागपुर शहर के मातृ सेवा संघ इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क महाविद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर एसोसिएट प्रोफेसर ग्रेड अनुसार कार्य कर रहे हैं। 

उनकी कड़ी मेहनत, संघर्ष और शिक्षा में विशेष योगदान के मोल को जानकर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने इस साल का उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार उन्हें प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में कुलगुरु द्वारा प्रदान किया गया है। आर. टी. एम. नागपुर यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार किसी लाइब्रेरियन को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में यह पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया है, पुस्तकालय सूचना विज्ञान क्षेत्र के लिए यह नई उपलब्धि और गौरवपूर्ण सम्मान है।

डॉ. अगाशे इन्होने आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर में योग्य पुस्तकालय सहायक, जूनियर पुस्तकालय सहायक और वरिष्ठ पुस्तकालय सहायक के रूप में काम कर चुके है। इन्होने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में सहायक व्याख्याता के रूप में और नेट-सेट कोचिंग क्लासेस आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय और मातृ सेवा संघ सामाजिक कार्य संस्थान में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी काम किया है।  इन्होने आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय नागपुर और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय, सोलापुर में अध्ययन बोर्ड के सदस्य के रूप में काम किया। 

अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों और सहकर्मी समीक्षा और यूजीसी केयर लिस्टेड पत्रिकाओं में कई शोध पत्रों में भाग लिया और लेख प्रकाशित किये इसके अलावा इनके नाम 85 से अधिक शोधपत्र हैं। इनके मार्गदर्शन में 8 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है और छह छात्र वर्तमान में शोध कर रहे हैं। उनके नाम पुस्तक लेखन, पुस्तक संपादन, यूजीसी माइनर प्रोजेक्ट, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार, एर्डमैन मेमोरियल अवार्ड भी हैं। वे अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यावसायिक संघटनो के आजीवन सदस्य हैं। 

वर्तमान में महाविद्यालयीन संस्थान में लाइब्रेरियन होने के साथ-साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, वेबसाइट प्रबंधन संयोजक और आरटीआय अधिकारी की भी जिम्मेदारी संभालते हैं, साथ ही विश्वविद्यालय में विभिन्न समितियों पर कार्य कर रहे है। उनकी रुचि का क्षेत्र आयसीटी, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-संसाधन और एनडीएलआय है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. अगाशे इन्होने अपने माता-पिता, परिवारजन, गुरुजन, कुलगुरु, कर्मचारीवर्ग, सहकर्मचारीयों व मित्रों को दिया है।
समाचार 3390961653398184037
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list