Loading...

सफल पौधा निष्कर्षण अभियान का आयोजन


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय जरिपटका, नागपुर में पर्यावरण शास्त्र विभाग अंतर्गत तथा पर्यावरण नीति मूल्य द्वारा उनके संयुक्त तत्वावधान में, सफल पौधा निष्कर्षण अभियान का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत एनजीओ पर्यावरण नीति मूल्य और दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में पौधा निष्कर्षण अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ. चेतना पाठक के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें डॉ. मीना बालपांडे और डॉ. बबीता थूल  का सक्रिय समर्थन और भागीदारी रही। 

इस अभियान में लगभग 100 छात्राओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और हर एक छात्रोंओ ने पौधों को उगाने के लिए मिट्टी और दूध के पॉलिथीन लाए। कुल 100 पौधों का निष्कर्षण और रोपण किया गया, जिसमें नीम, पीपल और अशोक के पौधे शामिल थे।पर्यावरण नीति मूल्य से कपिल साठे, सत्विक वासे, और संदेश नंदेश्वर इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कपिल साठे सर ने  मार्गदर्शन करते हुए कहा कि एनजीओ लगातार युवाओं को पर्यावरणीय गतिविधियों में प्रेरित और शामिल कर रहा है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाया जा सके। 

यह अभियान पर्यावरण नीति मूल्य के सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में डॉ. रितु तिवारी तथा प्रा. अनीता शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम सफल बनाने हेतु छात्राओं का तथा सभी प्राध्यापिकाओं का योगदान रहा।
समाचार 4936792474181647770
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list