Loading...

पंजाबी महासंघ की सभा को अपार सफलता

                         


पर्यावरण और कन्या विवाह पर जोर

नागपुर।अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की प्रबंधकारिणी सभा अपार सफलता के साथ संपन्न हुई। महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नरेंद्र सतीजा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस 56 वीं सभा की मेजबानी पंजाबी सनातन समाज भोपाल द्वारा की गई। सभा में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने पर जोर दिया गया। साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह में समुचित सहयोग की अपील की गई। सभा में सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी जोर दिया गया। 

सभा की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष नरेश सेठ ने की।आभार भोपाल के अध्यक्ष सतीश नागपाल ने माना। सभा में संरक्षक दीपक कपूर, दिवानचंद सेतिया, सुरेश मेहरा, संजय अरोरा, पंकज बिंद्रा, दीपिका सेठ, सरोज कपूर सहित 22 राज्यों से आए 145 पुरुष और महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ सभा का समापन हुआ।सभा में विशेष रूप से नागपुर से सनातन धर्म युवक सभा के अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहनी शामिल हुए।
समाचार 8195101059733668946
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list