Loading...

पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन सम्पन्न


नागपुर। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया नागपुर के सहायक महाप्रबंधक कवि राजेश आसूदाणी, रक़ीब के काव्य संग्रह ‘लेकिन फिर भी’ का विमोचन कार्यक्रम मोर हिन्दी भवन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ, सागर खादीवाला ने की। डॉ. सुरेश बब्लानी सेंट्रल साहित्य अकादमी दिल्ली, श्रीमती ग़ौरी सेन लखनऊ प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों एवं कवियों शुभ हस्ते पुस्तक का विमोचन किया गया। 


दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में लगभग 12 कवियों ने काव्य पाठ किया जिनमें राजेश आसूदाणी, रक़ीब, अनिल मालोकर, अविनाश बागड़े, संतोष नायडू, डॉ, राधेश्याम आसूदाणी, शरद सुनेरी, हिन्दी, मराठी, उर्दू कवि जमील अंसारी तथा कवि सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. सागर खादीवाला ने काव्य पाठ किया तथा पुस्तक के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. विनोद आसूदाणी ने दोनों सत्र का संचालन किया, काव्यपाठ भी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं का आभार श्रीमती ग़ौरी सेन ने बड़े दिलफरेब अंदाज़ में व्यक्त किया।
समाचार 4345650940001649692
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list