Loading...

ज्योतिबा वोकेशनल कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी पर मार्गदर्शन


नागपुर। ज्योतिबा जूनियर कॉलेज के वोकेशनल डिपार्टमेंट (एम सी वी सी)द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन आदेश जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत संजय कापसे, डी पी गीते ने किया।


मार्गदर्शक मंथन तिघरे एवम् आशीष चौधरी ने बताया कि आज विद्यार्थियों को किस प्रकार साइबर क्राइम के शिकार होने से बचना  है।अपना पासवर्ड किस प्रकार रखना है ताकि सोशल मीडिया में स्वयं को सुरक्षित रख सके।यह भी बताया की साइबर क्राइम का शिकार होने पर कहा और कैसे शिकायत दर्ज करानी है।विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करके समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वैशाली भुजबल, संजय करने, वामन येवले ने विशेष सहयोग किया।
समाचार 3020703099057286039
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list