Loading...

आराधिका राष्ट्रीय मंच की ‘प्यारा नन्द लाला’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न


नागपुर/इस्लामपुर। आराधिका राष्ट्रीय मंच द्वारा जन्माष्टमी पर आयोजित विषय ‘प्यारा नन्द लाला’ पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी । सर्व प्रथम विधिवत वाणी वंदना गार्गी चटर्जी आशा ' कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात संस्थापिका अध्यक्षा निधि बोथरा जैन ने इस आयोजन में सम्मिलित सभी साहित्यकारों का मंच पर स्वागत किया। इसी क्रम में महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने अपने और संरक्षिका सरोज गर्ग की तरफ से सभी को आज के आयोजन की बधाई दी एवं सलाहकार अनिता बाजपाई को जन्मदिन की बधाई दी। सलाहकार अनिता बाजपाई ने सभी साहित्यकारों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। संचालक वरिष्ठ साहित्यकार सतीश शिकारी ने आयोजन के लिए संस्थापिका अध्यक्षा सहित सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन किया।

फिर प्रारंभ हुआ काव्यपाठ का सिलसिला निरंतर 4:30 घण्टे गतिमान रही काव्यगोष्ठी। सभी साहित्यकारों ने मंच को कृष्ण मय बना दिया अप्रतिम भावों के पुष्प द्वारा। इंजी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय ने इस सुन्दर आयोजन के लिए निधि बोथरा जैन को बधाई देते हुए कृष्ण भक्ति पर आधारित अपनी रचना के द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया। निधि बोथरा जैन ने अंत में (संस्थापिका / अध्यक्षा) निधि बोथरा जैन ने जन्माष्टमी पर आयोजित आयोजन में सम्मिलित सभी साहित्यकारों का आभार ज्ञापन किया एवं कुशल संचालन के लिए सतीश शिकारी का आभार व्यक्त किया। 

संस्थापिका ने साहित्यकार नन्द किशोर बहुखंडी (देहरादून) को‌ विशेष धन्यवाद व्यक्त किया प्रत्येक आयोजन में वह प्रारंभ से अंतिम तक जुड़े रहते। काव्यगोष्ठी का अंतिम चरण स्थगित का आ गया। सतीश शिकारी (रतलाम / मध्यप्रदेश) ने इस भव्य ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय काव्यगोष्ठी को आगामी काव्यगोष्ठी तक स्थगन की घोषणा करते हुए मंच संस्थापिका एवं मंच के उत्तरोत्तर विकास की शुभ कामना देते हुए स्थगन की घोषणा की।
समाचार 6770715265263073779
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list