Loading...

गणेशोत्सव में प्रसाद के रूप में वितरित किये 5000 पौधे


नागपुर। हर साल की तरह ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन और रामदासपेठ फार्मलैंड गणेश उत्सव मंडल  द्वारा भगवान गणपति की स्थापना करके पर्यावरण जनजागृति इस विषय पर झांकिया प्रस्तुत की जाती थी। परंतु पिछले दो वर्ष से मंडल द्वारा मूर्ति की स्थापना न करते हुए एक नया उपक्रम शुरू किया है। जिसमे मूर्ति व पंडाल इनका खर्च ना करते हुए नागपुर शहर के विभिन्न गणेश उत्सव मंडल पंडालों में जाकर वहाँ आने वाले भक्तों को गणपति के प्रसाद के रूप में नींबू और कड़ी पत्ता के पौधे निशुल्क बाटे जा रहे है। साथ ही संगोपन करके पर्यावरण के संतुलन के बारे में जनजागृति की जाती है। यह जनजागृति 10 दिन विभिन्न मंडल में की जाती है। ए जी एन्विरो इंफ़्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड इनके सहकार्य से लोगो मे गीला कचरा व सूखा कचरा और कम्पोस्ट खाद और स्वच्छ्ता विषय पर जनजागृति व पथ नाट्य किये गए। कार्यक्रम में लोगो ने बढचढ कर हिस्सा लिया व आयोजनों की सराहना की।  


इस कार्यक्रम में भक्तों में प्रसाद के रूप में 5000 पौधो का वितरण किया गया। साथ ही पथ नाट्य, आरोग्य शिबिर और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। उद्देश हम रहे ना रहे, करोडो लोगों को प्राण वायु तो मिले। वृक्ष लगाये वृक्ष जगाये जीवन बचाये। कार्यक्रम में रामदासपेठ गणेश उत्सव मंडल फाउंडर संदीप मानकर, ए जी एन्विरो इंफ़्रा के समीर टोनपे, परेश खानोरकर, सचिन पुनियानी, श्रीकांत सवाडिया, बराजीव जावर, सिद्धार्थ शुक्ला , विक्रम रेड्डी, राहुल गवाई, सचिन शेंडे, पंकज त्रिवेदी,राहुल ठाकुर, शिवकुमार शाहू, प्रशांत शाक्य, दीनेश करमचंदानी, किरण फुलझेले, राजेश सवादिया, संजय रामावत, प्रमोद ठाकुर, बबलू ठाकुर, अभिषेक धारणेधर,  किरण रक्षे, संजय थोरी, प्रशांत शक्य शिवकुमार शाऊ, विलास गैकवाड, संकेत ताईवाडे, राहुल ठाकुर, रंजीता रामटेके अमन कानोजे, मोनिका मोटवानी, सरिता राजुरकर, गोपाल पेटकर, सुरेश गंधेवार, विक्रम रेड्डी, रोहित ठाकुर, श्रेष्ठ चौरसिया,  राबज्योत सिंह बसीन, जयेश बेडेकर, मंगेश मेश्राम, करुण जैतवार , गोविंद वैराले, किरण इंगोले, उमेश हेडाऊ, अर्पित हैडाऊ, विनोद कुमार भेले ने योगदान दिया।
समाचार 6689666742854960910
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list