Loading...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद का नमन


विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के उपलक्ष में सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंदज को नमन करते हुए उनका जीवन चरित्र का परिचय दिया। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. चेतना पाठक के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के अंतर वर्गीय स्पर्धा का आयोजन किया गया, उसमें कैरम तथा रस्सा खिंच स्पर्धा का आयोजन किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 

प्रथम पुरस्कार के रूप में कैरम में पिंकी यादव को सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार कुमारी शीतल रहंगडाले को मिला। रस्साखींच स्पर्धा में विजेता टीम को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में  वसंतराव नाईक कला और सोशल स्टडी, नागपुर के सेवानिवृत्ति प्राध्यापिका डॉ. छाया पाटिल उपस्थित थे। 

उन्होंने छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है। खेल खेलने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है। कोई भी काम करने में मन लगता है। यदि आप खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं तो अभी स्पोर्ट्स कोटा में आपको हर क्षेत्र में इसके अवसर प्राप्त होते हैं अपने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कैरियर कर सकते हो ऐसे प्रेरणादाई वक्तव्य किया। 

संगीत विभाग से डॉ.मोनाली मासीह ने अतिथियों का सम्मान शॉल और श्रीफल देकर किया, तथा प्राध्यापिका अनीता शर्मा ने अतिथियों का सम्मान पौधा देकर किया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ. मीना बालपांडे ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. बबीता थुल ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने हेतु छात्राओं का और सभी प्राध्यापिकाओं का योगदान रहा।
समाचार 30452621939070097
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list