Loading...

पर्यावरण की सुरक्षा और वैश्विक तपन में कमी लाने के वृक्षारोपण मुहिम


राजेंद्रसिंह पलाहा ने लगाए 9777 पौधे

नागपुर। तेरह तेरह ट्रीप्लांटेशन सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पलाहा ने कई वृक्षारोपण गतिविधियों का आयोजन कर मुहिम छेड़ी  है। उनके नेतृत्व में अब तक 9777 पेड़ लगाए गए। पौधे लगाने का यह कार्य उनकी लगन और उत्साह के साथ जारी है। वृक्षारोपण का महत्व पर्यावरण की सुरक्षा और वैश्विक तपन में कमी लाने में है। उनकी ओर नीम, पीपल, आम और गुलमोहर जैसे पौधे लगाए गए हैं जो न केवल हरित आवरण को बढ़ाते हैं बल्कि वायुमंडलीय सुधार में भी सहायक होते हैं। 


संगठन ने कामठी रोड सहित अनेक क्षेत्रों में व स्वामी सीतारामदास महाराज विद्यालय, रामटेक, कन्हान गुरुद्वारा, चंद्रपुर गार्डन और नागपुर के कई अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया। विद्यालय के शिक्षक नंदलाल चावलिवर, सेवा दार प्रह्लाद सिंह पवार (कन्हान गुरुद्वारा), देवदास राऊत, इंदुबाई राऊत, जयंत राऊत, कुलज्योत सिंह रूपराय, त्रिलोचन सिंह भट्टी, सुरेंद्र सिंह जसराल, सतवंत सिंह सबरवाल, बाबू सासण, बलजीत कौर, गुरजीत कौर, और हरदीप कौर ने वृक्षारोपण गतिविधि में योगदान दिया। जबकि नरेश पंजवानी ने वृक्षारोपण को ओर भी प्रभावशाली बनाने में विशेष सहायता की। 1313 वृक्षारोपण सोसायटी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ाते हुए एक नई पहल की है। सोसायटी जन्मदिन, वास्तु पूजन, और विवाह जैसे खास अवसरों पर पेड़ या पौधे भेंट करते हैं।
समाचार 4059817406967733417
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list