Loading...

सभी को आरोग्य और पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए

                       


संवाद’ में डॉ. महात्मे

नागपुर। ‘प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य तथा पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए ताकि देश के नागरिकों का जीवन और भविष्य सुखमय हो सके।’ये उद्गार थे पद्मश्री डॉ विकास महात्मे  के जो उन्होंने विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन  के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘संवाद’ में साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला से खुलकर बातचीत करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य पर सावधानीपूर्वक ध्यान दिया जाना जरूरी है ताकि भविष्य में आने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों की आशंकाओं से बचा जा सके। 

मोबाइल व कंप्यूटर जैसे उपकरणों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले आंखों  के रोगों के बारे में श्रोताओं को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि साल में एक बार आंखों की जांच करवा लेना चाहिए। नेत्र चिकित्सा के संदर्भ में नए-नए उपकरणों और चिकित्सा पद्धतियों की भी उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।सांसद की हैसियत से राज्यसभा में उठाए गए कुछ मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने विभिन्न वर्गों की सामाजिक स्थिति की जानकारी प्रदान की। राजनीति में नैतिकता व बेहतर चुनाव प्रणाली के संबंध में चर्चा करते हुए करते हुए उन्होंने इन्हें और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

एम्स जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महात्मे ने इस संस्थान के माध्यम से जनसामान्य को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत उल्लेख करते हुए बताया की कई महंगी और जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज यहां आसानी से करवाया जा सकता है। विद्यार्थी जीवन से लेकर पद्मश्री  तक पहुंचने के विभिन्न पड़ावों का जिक्र करते हुए उन्होंने सलाह दी कि असफलताओं का सामना करने के बावजूद निराशा को पनपने नहीं देना चाहिए तभी एक न एक दिन सफलता आपके कदम चूमेंगी। जीवन में आए कई रोचक अनुभवों का आपने जिक्र किया। श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उन्होंने बखूबी समाधान किया। 
समाचार 333587345079404970
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list