Loading...

अनूठा संगम कर किया संस्कारों का बीजारोपण


मनाया दादा दादी नमन वंदन संस्कार दिवस

नागपुर। दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के प्रांगण में आर्य विद्या सभा के भूतपूर्व संस्थापक एवं सचिव स्वर्गीय चेतराम लालवानी के सातवें पुण्यस्मरण का कार्यक्रम दादा-दादी नमन वंदन संस्कार दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम  विद्यालय की परंपरा के अनुसार चेतराम लालवानी के सुपुत्र सचिव राजेश  लालवानी एवं पौत्र अक्षय कुमार के यजमानत्व में यज्ञ हवन के माध्यम से हुआ। यज्ञ में विशेष रूप से आर्य विद्या सभा के समस्त विद्यालयों के प्राचार्यो अध्यापिकाओं एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया। 

संस्कार दिनोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंत्रोचार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय चेतराम लालवानी के जीवन परिचय पर सुंदर वीडियो क्लिप दिखाई गई। अपने मनोगत व्यक्त करते हुए डाक्टर सुश्री संगीता हरीरामानी ने उपस्थित मेहमानों को इस बात से अवगत कराया कि चेतराम लालवानी  का सादा जीवन उच्च विचार वाला जीवन न केवल स्त्री शिक्षा पर जोर बल्कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करना था। छात्राओं के दादा-दादियों एवं नाना-नानियों की उपस्थिति में विशेष  उपक्रम रखा गया। छात्राओं ने अपने समस्त बुजुर्गों का नमन वंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त बुजुर्ग भावविभोर हो उठे।

दादा चेतराम लालवानी के जीवन चरित्र पर उनके सुपुत्र राजेश लालवानी ने बताया कि दादाजी ने अपना संपूर्ण जीवन सेवा , सादगी , और कर्मठता से स्त्रियों और गरीबों की सेवा और शिक्षा में लगाया। आमंत्रित बुजुर्गों का सम्मान राजेश लालवानी और आशा खेमचंदानी, जूही लालवानी एवं और आर्य विद्या सभा के उपाध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा द्वारा स्नेहल भेंट देकर किया गया। तत्पश्चात अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘वो पल’ का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित दादा नानक राम जी कुकरेजा द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति की गई। आमंत्रित पालकों ने  इस तरह के संस्कारित कार्यक्रमों के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा हमें बेहद खुशी है कि हमारी बच्चियां दयानंद मिशन की छात्राएं हैं। चेतराम जी की पुत्रवधू द्वारा कार्यक्रम के आयोजन एवं उपस्थित मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया। पुण्यस्मरण के इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं निर्देशन आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष श्री अशोक कृपलानी उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा तथाअन्य पदाधिकारी गण एवं प्राचार्या  डॉक्टर श्रीमती गीता हरवानी  द्वारा किया गया।
समाचार 673273098147279061
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list