Loading...

विजयिनी सखियों ने देश में फैली अराजकता से बेटियों की रक्षा तथा न्याय के लिए वरदान मांगा


माँ जगदंबा के श्रीचरणों में तिरंगे रंगों की राखियों का हार भेट किया

नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में सौभाग्यपूर्ण पल- 27 के अंतर्गत सावन के पावन पर्व पर नारियल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माँ जगदंबा के श्रीचरणों में विजयिनी सखियों ने मैया को तिरंगे रंगों की राखियों का हार भेट किया तथा देश में फैली अराजकता से बेटियों की रक्षा के लिए, न्याय के लिए वरदान मांगा। सोमवार 19 अगस्त को एक जैसी पारंपरिक पोशाक में माँ के श्रीचरणों में सामूहिक आरती अर्पित की साथ ही ध्वजारोहण में सक्रियता के साथ सम्मिलित होने वाले भाईयों को रक्षा के सूत्र बांधे एवं एक-दूजे के लिए शुभकामनाएं दी।

विजयिनी सखी मंच से विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी अपर्णा झा, विजयिनी सोमा सेनगुप्ता, विजयिनी वीनू वत्सल विशेष रूप से उपस्थित रही। विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी सुप्रिया मसराम, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी अनिता चौधरी, विजयिनी रश्मी हरडे, विजयिनी दीप्ति चाचरा ने भी सहयोग रहा तथा सहयोग प्रदान करने के लिए कोराडी मंदिर के सभी पदाधिकारियों का विशेष आभार माना।
समाचार 8728680053238777572
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list