Loading...

कवि सम्मेलन में गूंजे 'चेतना के स्वर'


नागपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपरिचित साहित्यिक- सांस्कृतिक संस्था 'रचना' के तत्वावधान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 'चेतना के स्वर' संपन्न हुआ जिसमें  कवियों ने राष्ट्रीय भावनाओं पर आधारित कविताएं सुनाकर एक समा बांध दिया। स्व. पं. मदनमोहन दुबे व स्व. प्रतिमा दुबे की स्मृति को समर्पित इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. सागर खादीवाला ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में गायक  एम. ए. कादर व विशेष अतिथि के रूप में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय बोधनकर उपस्थित थे। 

कवि सम्मेलन में अनिल मालोकर, प्रकाश कांबले, माधुरी राऊलकर, हेमलता मिश्र 'मानवी', नंदिता मनीष सोनी,  डॉ. आदिला खादीवाला, पूनम हिंदुस्तानी, टीकाराम साहू, रेशम मदान, रूबी दास, रश्मि मिश्रा, सुजाता दुबे, शादाब अंजुम, नीलम शुक्ला, मुश्ताक अहसन, तौहीदुल हक, सुरेखा खरे, अरुण खरे, देवयानी बनर्जी, निर्मला पांडे, स्वर्णिमा सिन्हा, सैयद कय्यूम, एड. अ. अमानी कुरैशी, आरिफ काजी, प्रा. मजीद बेग मुगल, विमलेश सूर्यवंशी, सुविधि जायसवाल, रत्ना जायसवाल ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन अविनाश बागड़े ने किया।
समाचार 625290629075639207
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list