Loading...

नंदोत्सव में वितरित किये खिलौने


रविवार को छठी उत्सव

नागपुर। श्री राधा कृष्ण भक्त परिवार की ओर से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरीपटका स्थित महात्मा गांधी स्कूल में किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस उत्सव में बच्चो ने बहुत ही सुंदर नृत्य, नाटक प्रस्तुत किए। गुरु महाराज जी के जीवन के ऊपर बनी एक संघर्ष भरी डोक्यूमेंट्री चलाई गई।जिसमें भक्त बड़े भावुक हुए।भजन, कीर्तन पर भक्त गण झूम उठे। रात्रि में भगवान को झूला झुलाया गया। पंचामृत से महाभिषेक हुआ। सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण किया। खामला में श्री नंद महोत्सव मनाया गया। 

प्रमुखता से उपस्थित पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े व युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी का सत्कार किया गया। नृत्य, नाटक, भजन, कीर्तन प्रस्तुत किया गया। विराम में अल्पाहार का वितरण हुआ। आगामी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से जानकारी दी कि भगवान कृष्ण का छठी उत्सव रविवार के दिन शाम को 6 भी जरीपटका स्थित साईं चांदूराम (मुक्तिधाम), दयानंद पार्क के सामने मनाया जायेगा। उसमें नृत्य, नाटक, हरी कथा, भजन, कीर्तन एवम अल्पाहार की व्यवस्था होगी। छठी उत्सव शविनार के बजाए रविवार को रखा गया है।
समाचार 2988901777778328774
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list