Loading...

महिलाओं को आत्मसम्मान बढ़ाने हेतु योग अत्यंत आवश्यक


महिला पतंजलि योग समिती  की राज्यस्तरीय बैठक

नागपुर। पूज्य स्वामी रामदेव महाराज एवं परम श्रद्धेय आचार्य की प्रेरणा से महिला पतंजलि योग की राज्य स्तरीय बैठक नागपुर गुरु संगत दरबार, खामला में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में सुधा अलीमोरे, राव यशपाल आर्य संरक्षक व स्नेहलता आर्य मुख्य रूप से उपस्थित थे । भारत स्वाभिमान के मुख्य राज्य प्रभारी दिनेश राठौड़ , महाराष्ट्र पूर्व के अध्यक्ष प्रदीप कटेकर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय ने मार्गदर्शन मार्गदर्शन किया. सुधा वरिष्ठ राज्यप्रभारी ने महिलाओं को आत्मसम्मान बढ़ाने हेतु योग को अत्यंत जरूरी बताया । और हरिद्वार के निर्देश की जानकारी सभी महिलाओं को दी।


सभी राज्य की बहिनों ने अपने अपने जिले के कार्यों की रिपोर्टिंग दी। यशपाल व स्नेहलता आर्य ने नागपुर के कार्यों को और अधिक मजबूती से करने के लिए प्रेरित किया। राज्यप्रभारी भारत स्वाभिमान दिनेश राठौड़ ने सभी बहिनों का मार्गदर्शन किया।

महिला पतंजलि योग समिति महाराष्ट्र पूर्व की राज्य टीम संजीवनी माने (राज्य प्रभारी) ने मार्गदर्शन किया। शोभा भागिया (सह  राज्यप्रभारी) ने अपनी रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि संवाद, अनुशासन, समर्पण, दृढ़ निश्चय, पारदर्शिता में परिपूर्ण रहे। महानंदा पाटिल, स्मिता रेभनकर, माया चौहान, कंचन ठाकरे, मीनल राज्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नागपुर, चंद्रपुर, गडचिरोली, जलगांव, नंदुरबार, धुले, नाशीक, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, अमरावती से साधक सम्मिलित हुए। जिला प्रभारी, योग शिक्षक और योग साधक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समाचार 6289361101867025119
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list