Loading...

श्रावण मास भर चले मानस मास पारायण पाठ का विधिवत पूर्णाहुति


नागपुर/ठाणे। सांस्कृतिक विकास मंच द्वारा श्रवण मास में किए गए मानस मास पारायण पाठ की पूर्णाहुति पूरे विधि विधान के साथ यज्ञीय वातावरण में रविवार को संपन्न हुई। इस संबंध में मंच के संस्थापक एवं पूर्व नगरसेवक दीना नाथ दूबे, मंच के अध्यक्ष श्रीकांत दुबे ने बताया कि मानस मास पारायण के 27वें वर्ष के इस विश्रांति समारोह के दौरान मौजूद रहे शंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानंद जी सरस्वती (द्वारका पीठाधीश्वर ) ने सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। मौके पर मौजूद रहे सैकड़ों भक्तों में “रामायण ग्रंथ, सुंदरकाण्ड, आरती संग्रह, हनुमान चालीसा" का वितरण किया गया और विभिन्न विद्यालयों के उच्चांक प्राप्त विद्यार्थियो को गणमान्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। 


विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवक पंकज मिश्र, भाजपा के आर. डी. यादव, संदीप लेले, पूर्व नगरसेवक भरत चौहान, यूबीटी शिवसेना के अशोक तिवारी, सुनिल गुप्ता, पूर्व नगरसेवक गुरुमुख सिंग स्यान तथा भाजपा के संजय शर्मा, के. पी. मिश्रा, उमाशंकर पांडेय, राकेश मिश्र, दयाशंकर यादव, महावीर प्रसाद पैनोली, शैलेश मिश्र, योगेश अग्रहरी, सुरेश पाण्डेय, सौ. रश्मी मेहता, कमलेश मिश्र, संतोष मिश्रा, वीणा गिरी, सौ. पूजा दूबे, सौ. उर्मिला द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पाण्डेय, दारासिंग नेगी, कृष्ण प्रकाश तिवारी, नवीन शर्मा, फूलचंद जायसवाल, शशिकांत (रिंकू) दूबे, दिनेश पाण्डेय, बबलू तिवारी, चन्द्रनाथ दूबे, विजय कुमार दूबे, मनोज विश्वकर्मा, राकेश मिश्र, चंद प्रकाश उपाध्याय, शैलेश उपाध्याय, ब्रिजेश जायसवाल, इंद्रमणी ठाकुर, अजेय मिश्र, अनिल मिश्र, बिहारीलाल उपाध्याय, रामसेवक पाण्डेय, रमेश तिवारी, अवधेश पाण्डेय, सुभाष शर्मा, रमेश चतुर्वेदी, संजय उपाध्याय, सतीष सिंह, खुशी गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, रमाशंकर उपाध्याय, सुदर्शन जायसवाल आदि ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
समाचार 1612530413560366101
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list