Loading...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच की बहनों ने गीता मंदिर में हनुमान जी को राखी बांधी


नागपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच की बहनों ने गीता मंदिर में हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए हनुमान जी को राखी बांधी। संस्था द्वारा विगत कई वर्षो से अटूट आस्था विश्वास लिए सभी बहने हनुमान जी को श्रद्धा पूर्वक राखी बांधती आ रही है। बहनों ने हनुमान जी के भजन गाए मिष्ठान वितरण किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 

इस अवसर पर संस्थापिका रेखा चतुर्वेदी, अध्यक्ष रति चौबे ने अपने अपने विचारों से बहनों को अवगत कराया। उपाध्यक्ष रेखा पांडे, सचिव जयमाला तिवारी ने सभी का आभार माना। अनीता पाठक, रेखा मिश्रा, रेखा तिवारी, शशी मिश्रा, कल्पना शुक्ला, अनिता मिश्रा, लीला शर्मा, अनीता पुरोहित सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
समाचार 595941485939711930
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list