Loading...

उमंग के तत्वावधान में ‘एक शाम हिन्दी साहित्य के नाम’ का सफल रहा आयोजन


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन नागपुर के उपक्रम उमंग के तत्वावधान में ‘एक शाम हिन्दी साहित्य के नाम’ आयोजित किया गया 25 अगस्त को नटराज सभागृह में।इसके मुख्य अतिथि थे सुप्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ शिवनारायण आचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रसिद्ध अभिवाचक श्रीमती मंजिरी देवरस, मुंबई ने हिंदी जगत के प्रसिद्ध साहित्यकारों  की कथा एवं कविताओं की बेहद ही मनभावन तरीके से प्रस्तुति दी।इसमे नरेंद्र कोहली की कुछ ऐसा हुआ, मधु कांकरिया की सबसे कठिन काम, मालती जोशी की इच्छाओं का अनंत आकाश, अशोक चक्रधर की बैंक का लोन, प्रदीप चौबे की अपनी शवयात्रा , मीनू त्रिपाठी की प्रतिसाद, सुषमा मुनिंद्रा की नोंक झोंक आदि  रचनाओं की रोचक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रमुख अतिथि के शुभहस्ते श्रीमती मंजिरी जोशी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसका संयोजन एवं संचालन विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त मंत्री एवं उमंग के संयोजक उमेश शर्मा ने किया।

मधुलिका पांडे, विमलेश सूर्यवंशी, हेमलता मिश्र मानवी, सुषमा शर्मा, अनिल मालोकर, अविनाश बागड़े, अमित पारेख, सुनयना पारेख, पूनम हिंदुस्तानी, युवराज चौधरी, सुजाता दुबे, रेशम मदान, शगुफ्ता काज़ी, रीमा दिवान चड्ढा, माधुरी मिश्रा, शांति कोठारी, उर्मिला चांडक, नंदिनी सुधामल्ला, सुविधी जैस्वाल, पूनम पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। भारी तादाद में साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
समाचार 5565742144073218411
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list