Loading...

डॉ मीनू पांडेय हिन्दी भूषण अलंकरण यांत्रिकी सम्मान से सम्मानित


नागपुर/भोपाल। आर्य भवन, जबलपुर के महर्षि दयानंद सरस्वती सभागार में विश्ववाणी हिन्दी संस्थान अभियान जबलपुर की ओर से आयोजित अखिल भारतीय दिव्य नर्मदा अलंकरण 2023-24 में डॉ. दिनेश खरे स्मृति हिंदी भूषण अलंकरण (यांत्रिकी) 2024 से डॉ. मीनू पांडेय नयन एवं डॉ प्रभात पांडेय को सम्मिलित रुप से उनकी कृति 'पुस्तकालय एवं स्वचालन' के लिए सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान  विश्ववाणी के संस्थापक एवं वरिष्ठ छंद मर्मज्ञ संजीव वर्मा सलिल, श्रीमति निशा खरे,वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश वर्मा, डॉ मुकुल तिवारी एवं चंद्रा चतुर्वेदी के द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान 5,000 ₹ राशि की श्रेणी में प्रदान किया गया है। डॉ मीनू पांडेय अब तक 19 अकादमिक पुस्तकें एवं चार एकल काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। चार पुस्तकों का संपादन करने के साथ साथ वो 'साहित्य वारिधि', साहित्य परिशिष्ट गोल टाइम्स समाचार पत्र की संपादन भी पिछले पांच वर्षों से लगातार कर रही हैं। 

समारोह तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में पुस्तकों का विमोचन एवं द्वितीय सत्र में 'वर्तमान परिदृश्य में हिन्दी की दशा एवं दिशा', विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई एवं तृतीय सत्र में देश के कौने कौने से पधारे साहित्यकारों एवं तकनीकी विषय के लेखकों को निर्धारित 39 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भोपाल के श्री गोकुल सोनी, मनोहर बाथम, विवेक रंजन श्रीवास्तव, नीलिमा रंजन, सतीश चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ रेणु श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। विश्ववाणी संस्था तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए मनोयोग से प्रयासरत है। देश के शताधिक प्रबुद्ध मनीषियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।
समाचार 7705775919410228165
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list