Loading...

नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स में पुनः नए सदस्य बनाना प्रारंभ


एन.वी.सी.सी. ने कराया प्रशासक के कार्यकाल में हुए खर्चो का विशेष ऑडिट

नागपुर। विदर्भ के 13 लाख व्यापारियो की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी की तीसरी सभा गणेशपेठ, एस.टी. बस स्टेण्ड के पास स्थित होटल द्वारकामाई में दि. 31 जुलाई 2024 को आयोजित की गयी। अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने सभा की अध्यक्षता की। सभा में उन्होंने बताया कि लगभग 8 वर्षो से चेंबर नए सदस्य बनाना बंद था। वर्ष 2023 में नियुक्त प्रशासक महोदय ने चेंबर में नए सदस्य बनाना प्रारंभ किया था। जिसके के लिए चेंबर की कार्यकारिणी उनको धन्यवाद देती है। 

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये चेंबर द्वारा पुनः नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत दि. 31 जुलाई 2024 को चेंबर की 3रीं कार्यकारिणी सभा में सहसचिव राजवंतपाल सिंग तुली ने सभी 15 नई सदस्यो की विस्तृत जानकारी सभा को दी तथा सभी नई सदस्यताओं को मंजूरी प्रदान की गयी।
आगे सभा में अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने बताया कि चेंबर ने सदस्यों की मंजूरी से प्रशासक के संपूर्ण कार्यकाल अर्थात 1 फरवरी 2023 से 2 अप्रैल 2024 तक का विशेष ऑडिट कराया है। जिसकी संपूर्ण जानकारी सभा को दी गयी।  

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर ने आॅडिट रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी सदस्यों देते हुए बताया कि प्रशासक के कार्यकाल में लगभग रू. 69 लाख की आय प्राप्त हुई और लगभग रू. 68 लाख का खर्चा हुआ, जिसमें सबसे अधिक लगभग 48 लाख लीगल और प्रोफेशन फी पर तथा ट्रेवलिंग पर लगभग रू. 2 लाख 20 हजार खर्चा था, और यदि Profit & Loss A/c. में से एफ.डी. का ब्याज कम दिया जाए, जो कि 15 से 16 लाख है, तो कुल मिलाकर प्रशासक की नियुक्ती के कारण चेंबर को लगभ 60 से 65 लाख का नुकसान हुआ है। 

चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने चेंबर से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया एवं नागपुर व विदर्भ के व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सदस्य बनकर चेंबर से जुड़ने का आव्हान किया। उनके आभार प्रदर्शन के साथ सभा समाप्त हुई।

इस सभा में सर्वश्री - अध्यक्ष - अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष - फारूकभाई अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव - सचिन पुनियानी, उपाध्यक्ष - शब्बार शाकिर, राजवंतपालसिंग तुली, जनसंपर्क अधिकारी - हेमंत सारडा, पुर्व अध्यक्ष - गोविंदलाल जी सारडा, प्रफुलभाई दोशी, हेमंत जी खुंगर, कार्यकारिणी सदस्य - अभय अग्रवाल, अक्षय ठक्कर, दौलत कुंगवानी, गजानंद गुप्ता, हुसैन अजानी, मधुर बंग, महेश कुकडेजा, संतोष काबरा, सौरभ अग्रवाल, सुनिल जग्यासी, विरेन्द्र चांडक, योगेश भोजवानी, मनोहरलाल आहुजा, मोहन गट्टानी, प्रकाश हेडा, सुर्यकांत अग्रवाल, विशेष आमंत्रित - अॅड. निखिल अग्रवाल, सी ए रितेश मेहता, गजानन महाजन, लक्ष्मणदास पेशवानी, राहुल जैन, राजु अरोरा, यश वर्मा, आरिफ शेख, व्यापार संगठन प्रतिनिधी - रामानंद कलंतरी, रघुनाथ केन्दुरकर, भास्कर अंबादे, ललित सुद, नितीन जैन, सनी ठक्कर, संजय वी. अग्रवाल उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने दी। 
समाचार 8586673875000785195
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list