Loading...

नागपुर की नारी शक्ति का आव्हान


नागपुर। शहर की सभी प्रमुख महिला संगठन एवं प्रबुद्ध महिलाओं ने सम्मिलित स्वर में कलकत्ता की युवा डॉक्टर को न्याय दिलाने की गुहार हेतु एक आम सभा आयोजित की। वामा विमर्श मंच नागपुर की अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा के संयोजन एवं संचालन में नागपुर की 30 महिला संस्थाओं ने शांतिपूर्वक ढंग से इस आयोजन को सफल बनाया। सह संयोजिका सचिव नीलम शुक्ला ने पूर्ण सहयोग किया एवं आभार भी प्रदर्शित किया।   


संविधान चौक में तेज बारिश के बाद 100 से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं ने अपनी एकता का सबूत दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाज सेवी हर्षा झारिया ने की। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य आभा पांडे एवं विशिष्ट अतिथि नागपुर महिला क्लब की अध्यक्ष विलासिनी नायर थीं। 


कार्यक्रम का शुभारम्भ 'कोमल है कमज़ोर नहीं है'.. इस गीत से जिसे मधुमिता घोष ने अपनी मधुर वाणी में प्रस्तुत किया। युवा कवयित्री श्रद्धा शौर्य ने अपनी ओजपूर्ण कविता से सबमें जोश भर दिया.. 'तुम खुद अपना चीर बचा लो, कृष्ण कहां तक आयेंगे', आर.जे मोना, किरण मूंदड़ा, नीलिमा बावणे, मिली विकमशी, अनिता बोस, शोभा भागिया, प्रेमलता तिवारी, शशि तिवारी, शीला कुलकर्णी, नीना मिश्रा, सीता पांडे, सुजाता दुबे, डाॅ. कविता परिहार, डाॅ. ज्योति गजभिये, पापिया राॅय, मधुलता व्यास, नेहा जोशी, डॉ. दीनी मेनन, वंदना बारस्कर, लतिका त्रिपाठी, शगुफ्ता यास्मीन काज़ी, डाॅ.स्वर्णिमा सिन्हा, रूबी दास, साधना दुबे, नूतन झा, मोना जाना, उजमा कौसर, रश्मि मिश्रा, सरला मदान, डाॅ. छाया श्रीवास्तव, प्रतीक्षा चौरसिया, सरोज पसारी ने संबोधित किया। दीप्ति चाचरा, मीनू भट्टड ,शिल्पा तिवारी, धारणा अवस्थी, मोनिका नायडू, ज्योति तिड़के, कमल शर्मा, सुनीता शर्मा आदि विभिन्न संस्था प्रमुख उपस्थित थीं।


सभी ने सम्मिलित स्वर में त्वरित न्याय व्यवस्था, दोषी को मृत्युदंड के बजाय खुलेआम अंगभंग कर तिल तिल कर मरने की सजा देने की मांग की। पोर्न साइट्स और फिल्मों की अश्लीलता पर रोक की मांग और युवा बेटे और बेटी को सही शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुर सीखने की बात की। प्रण लिया गया कि इस पहल के बाद नागपुर की नारी शक्ति निरंतर इस दिशा में काम करेगी। जिगिशा शाह, रेशम मदान, ऋतु असाई, कल्पना मोहता और निरंजना गांधी, किरण सराफ, किरण हटवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। 


आयोजन में निम्न संस्थाएं सम्मिलित हुईं - 
वामा विमर्श मंच, साड़ी सखी महिला मंच, नारायणी शक्ति फाउंडेशन, तेजस्विनी मंच, ब्राम्हण सखी मंच, पंख एक पहचान सखी मंच, मनस्वी फ़ाउंडेशन, नागपुर महिला क्लब, पंजाबी महिला मंच, अलग एंगल कम्यूनिटी आर्ट सेंटर, सखि सहेलियां, आदर्श चौरसिया महिला मंच, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, विजयिनी सखी मंच, आरेंज सिटी गुजराती महिला मंडल, अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन, गुजराती महिला मंडल, सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया, यशस्विनी महिला किटी संगठन, हिन्दी महिला समिति, उन्नयन फाउंडेशन, ह्यूमन राइट सेल आरएमजेएम महाराष्ट्र, विजयलक्ष्मी फाउंडेशन, संस्कृती महिला मंडळ, इनरव्हील क्लब ऑफ नागपुर, उत्कर्ष बहुद्देशीय संस्था, कल्पतरु महिला ओघोगिक सहा. सस्था, गरिमा महिला समिति, मुस्लिम महिला को ऑपरेटिव सोसाइटी नागपुर, Lion's club Centanial Nagpur तथा 


इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगीता झाम, डाॅली पोपली, रीटा पुन्यानी, आशा गंगवानी, विधि ग्वालानी, अर्चना चौरसिया, तेजल, तृप्ति, जैमिनी, अर्चना मिश्रा, नूतन झा, शिवानी सिंह, दीप्ति चाचरा, सोमा सेनगुप्ता, ममता तिवारी, पापिया विश्वास, मधुमिता घोष, झरना सरकार, नमिता चक्रवर्ती, बीथिका गुप्ता, शीतल मूंधड़ा, शीतल गौतम, कल्पना मोहता, पूजा राठी, लीना भट्टड़, वीणा मूंधड़ा, संगीता कोठारी, राजश्री भैया, अवंती इंदुरकर, मनु मंडावी, किरण सर्राफ उपस्थित थीं
समाचार 7356302484187327953
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list