Loading...

लीजेंड गायक कलाकार किशोर दा के जन्मदिन पर शानदार कार्यक्रम संपन्न


नागपुर। भारतीय सिनेमा जगत के हरफनमौला गायक, संगीतकार, एक्टर, निर्देशक किशोर कुमार के जन्मदिन पर किशोर कुमार फैंस ग्रुप की ओर से सीताबर्ड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के घूमडे भवन में लीजेंड गायक कलाकार किशोर दा के जन्मदिन पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन किशोर दा के अनन्य भक्त सचिन घूमडे ने कार्यक्रम का संचालन किया और किशोर दा के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। 


कार्यक्रम में शहर के सुपरिचित कलाकारों ने हिस्सा लेकर किशोर दा के एक से बढ़कर एक गीतों की सौगात पेश की। जिसमें, युवराज व्यास ने 'फिर वही रात है', अभय मेश्राम ने 'पग घुंघरू बांध', विशाल खंडारे ने 'राह पर रहते हैं', प्रशांत खाड़िया ने 'पल-पल दिल के पास', श्रीकांत त्रिवेदी ने 'बड़ी सूनी सूनी है', स्वामीनाथन अय्यर ने 'अपनी तो जैसे तैसे', युवराज चौधरी ने 'जाने जां ढूंढता फिर रहा' आदि गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में सभी कलाकारों द्वारा मिलकर किशोर दा के जन्मदिन पर एक बहुत ही सुंदर केक काटकर जन्मदिन का उत्साह और आनंद बढ़ाया गया। 

तत्पश्चात, गीत और संगीत का क्रम भी जारी रहा। कार्यक्रम की सफलतार्थ स्वाति घूमडे, यश घूमडे, सोनम घूमडे ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विशाल अलनेवार, मोहन अय्यर, विजय नायडू, महेश चौहान, प्रवीण भाई उपस्थित रहे। इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजक सचिन घूमडे ने उपस्थित सभी अतिथियों और कलाकारों का दिल से आभार व्यक्त किया।
समाचार 7459860706363691037
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list