Loading...

सप्तरंग में ढोलक बजाओ प्रतियोगिता

                       

नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम सप्तरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ढोलक बजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुई. 


कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना पाठक ने की. विशेष अतिथि ब्राह्मण महिला समिति अमरावती की अध्यक्ष शर्मिला मिश्रा थी. कार्यक्रम का संयोजन सुजाता दुबे ने किया. संचालन रश्मि मिश्रा ने किया. ढोलक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शकुंतला तिवारी व परमिता तिवारी, द्वितीय पुरस्कार मीरा जोगलेकर व संजीता गुप्ता, तृतीय पुरस्कार नंदिनी सुदामल्ला व अनीता गुप्ता तथा सांत्वना पुरस्कार गीता बघेल, रंजन मिश्रा व लक्ष्मी वर्मा ने प्राप्त किया. विशेष पुरस्कार कमल शर्मा ने प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में भारतीय रावल, शीला दुबे ने अपना सहयोग दिया. 

कार्यक्रम में रेशम मदान, शगुफ़्ता क़ाज़ी, रीमा चड्ढा, मानसी गुप्ता, प्रीति मिश्रा, अनीता पुरोहित,अनीता गुप्ता, पूर्णिमा श्रीवास्तव, सुनीता सोनी, अनीता वर्मा, अनीशा चौरसिया, अर्चना चौरसिया, स्नेहलता पांडे, शिवानी पांडे, वैशाली मिश्रा, पिंकी दुबे, किरण श्रीवास्तव, निरंजन गांधी, ज्योति नंदिनी, निशा शुक्ला, आशा दुबे, श्वेता शुक्ला, सुविधि जायसवाल, स्नेहा पांडे, संगीता तिवारी, इंदू शर्मा, गीता बघेल, संगीता तिवारी, माया शर्मा, अमिता शाह, अंजू पांडे आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थिति थी.
समाचार 8515501102293494141
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list