विश्व कीर्तिमान से प्रतिष्ठित मंच पर एकल काव्य पाठ करेंगे विश्व कीर्ति धारक राकेश छोकर
https://www.zeromilepress.com/2024/05/blog-post_48.html
22 मई को अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के मंच पर होगा आयोजन
नागपुर/नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध जर्मनी के मैक्समूलर सम्मान से विभूषित प्रथम भारतीय एवं संस्था के ग्लोबल प्रेसीडेंट प्रज्ञान पुरूष पंडित सुरेश नीरव के अध्यक्षीय संचालन में विश्व कीर्तिमान से प्रतिष्ठित वैश्विक मंच अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के फेसबुक पेज पर ऑनलाइन कार्यक्रम में विश्व कीर्ति धारक राकेश छोकर एकल काव्य पाठ करेंगे।
विश्व कीर्ति धारक राकेश छोकर 22 मई 2024,दिन बुधवार, सांय 5 बजे प्रथम बार एकल काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किये गये हैं। इस अवसर को लेकर श्री छोकर कहना है कि वह स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कृतज्ञता के साथ हृदयतल की गहराइयों से आदरणीय प्रज्ञान पुरुष पं. सुरेश नीरव जी का बहुत बहुत आभार, जिन्होंने गौरवशाली मंच पर सुअवसर प्रदान कर अनुग्रहीत किया।
विदित हो कि अविरल, अविराम, अबाधगति से प्रवहमान इस गरिमामयी मंच ने 14 प्लेटिनम जुबली के साथ सतत साधना का अनूठा विश्व कीर्तिमान बनाया है। अभी तक 1479 दिन से लगातार/निर्बाध/ नियमित प्रसारण उपरांत
चौदह हजार सदस्य/ अट्ठाइस लाख से अधिक लाइक्स की उपलब्धि है। श्री छोकर अंतरराष्ट्रीय विभूति के रूप में ख्यातिलब्ध हैं, उनकी इस विशेष साहित्यिक मंच पर उपस्थिति को लेकर उनके प्रशंसकों में बेहद उत्साह और उत्सुकता है।