विजयिनी सखियों ने श्री माहेश्वर वानप्रस्थ आश्रम के बड़े बुजुर्गो के साथ बिताए खुशियों के पल
https://www.zeromilepress.com/2024/05/blog-post_46.html
नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था की ओर से आशीष पल-15 का कार्यक्रम का आयोजन श्री माहेश्वर वानप्रस्थ आश्रम, दीघोरी में किया गया. इस कार्यक्रम की संयोजिका विजयिनी रूबी दास थी. विजयिनी सखियों ने बड़े बुजुर्गो के साथ आशीष पल से भरे कुछ घंटे साथ बिताएं। उन्हें तरह तरह के गेम खिलवाए गए , ऊपहार दिए गए, गीतों पर अंताक्षरी की स्पर्धा भी रखी जिसका उन्होंने खूब आनंद उठाया। सभी के लिए जलपान तथा उपहार का आयोजन भी किया गया। सभी को वरिष्ठजनों का बेशकिमती आशीष प्राप्त हुआ। वहीं स्थित गौशाला में गऊ माताओ को गुड़ का भोग खिलाया गया तथा कृंज बिहारी जी के मंदिर में सामुहिक आरती अर्पित की गयी।
विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी अनिता मोर, विजयिनी रेशम मदान, विजयिनी निरंजना गांधी, विजयिनी जिगिशा शाह, विजयिनी दीपिका जाजू, विजयिनी अंजना गुप्ता, विजयिनी अवंती इंदुरकर, विजयिनी रश्मी मिश्रा, विजयिनी सरिता त्रिवेदी, विजयिनी शोभा सोनी, विजयिनी सिद्धी मोर, विजयिनी सुरभि सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी सुप्रिया मसराम ने भी सहयोग प्रदान किया। विजयिनी रूबी दास, किरण मुंदड़ा जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।