वसीयत और विरासत व्याख्यान से संपत्ति का जतन व बंटवारे की सीख ली
https://www.zeromilepress.com/2024/05/blog-post_36.html
आम के आम गुठलियों के दाम पर ज्येष्ठ नागरिकों अपने बचपन में खोये
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा आयोजित अभिनंदन मंच कार्यक्रम की श्रृंखला में जहां ज्येष्ठ नागरिकों ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय विविध स्पर्धा में शामिल होकर दिया। वहीं दूसरी और चार्टर्ड अकाउंटेंट यश वर्मा ने वसीयत और विरासत विषय पर पारिवारिक और कानून संबंधित महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी से ज्येष्ठ नागरिकों को वसीयत की बारीकियां से रूबरू कराया। स्पर्धा का आयोजन आम के आम गुठलियों के दाम विषय पर किया गया था विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अर्पण सभागृह में में आयोजित अभिनंदन मंच उपक्रम के तहत सीए यश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थितियों को संबोधित करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का कार्य बेहद जटिल और कठिन है। उपभोक्ता के परिवार की आय को सहजना परिवार की आर्थिक विकास के लिए प्रेरित करना यह कार्य सीए करता है।
ज्येष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति का जतन और सुरक्षा कैसे कर सकते हैं, संपत्ति का बंटवारा किस तरह करें, व्हील के क्या नियम कायदे हैं आदि जानकारी देते हुए बताया कि व्हील अकाट्य होती है। इस पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं है। ज्येष्ठ नागरिक आपके मार्गदर्शन से प्रसन्नचित रहे। आम के आम गुठलियों के दाम प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार संतोष बुद्धराजा, द्वितीय पुरस्कार रश्मि मिश्रा व तृतीय पुरस्कार जस्सी दारोकर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद नायक ने किया व संयोजन डा .कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया। जयप्रकाश सूर्यवंशी, सतीश गजभिए, माया शर्मा, अमिता शाह, सुरेंद्र हरडे, धृति बेडेकर, सुषमा भांगे, भारती रावल, अशोक रावल, किरण हटवार, संतोष बुद्धराजा, कृष्ण कपूर, नंदिनी सुदामल्ला, विवेक कुमार चौरसिया, विनायक चिंचोलकर, अमोल, राजीव गायकवाड ,देवानंद, प्रकाश पोहरे, लक्ष्मी नारायण केशकर, दिलीप श्रीवास्तव, पूनम पाड़िया व मनोज तांबे सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।