Loading...

अनमोल अमरदीप बंसल ने दसवीं बोर्ड में 96% अंक हासिल कर दिखाया कमाल


नागपुर। सेंटर प्वाइंट स्कूल की होनहार छात्रा अनमोल अमरदीप बंसल ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। इस शानदार सफलता के बारे में जब अनमोल से पूछा गया कि वह इस सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगी, तो उन्होंने अपने अभिभावकों और अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए, अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय उन्हें दिया।अनमोल ने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती थीं। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और केवल आवश्यकता पड़ने पर ही यूट्यूब का सहारा लिया। 

उनका मानना है कि यह समय भविष्य निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने मोबाइल को नजरअंदाज कर पूरी निष्ठा से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। अनमोल न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल में भी उत्कृष्ट हैं। वह एक राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं। उनकी शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाजा गया है। अनमोल ने अपनी खेलों में रुचि के लिए अपनी मां को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

इसके अलावा, अनमोल एक बेहतरीन बॉलीवुड डांसर भी हैं और उन्होंने कई मौकों पर अपने नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। जब उनसे उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा गया, तो अनमोल ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं। हम आशा करते हैं कि अनमोल अपने सभी सपनों को साकार करें और अपने अभिभावकों और साथियों के समर्थन से निरंतर सफलता की ऊंचाइयों को छुएं।
समाचार 7554675027614786101
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list