Loading...

12 मई को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन


भगवान् परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में त्रिदिवसीय कार्यक्रम जारी

नागपुर। परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ द्वारा नगर की अनेक ब्राह्मण संगठनो के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर पर अपने आराध्य श्री हरी विष्णु के छठवें अवतार अजर अमर अविनाशी भगवान् परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। शुक्रवार 10 मई को संध्या 6 बजे से परशुराम जी का अभिषेक पूजन एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ हुवा। शनिवार संध्या 6 बजे से महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति एवं पंजाबी ब्राह्मण एसोसिएशन द्वारा परशुराम चालीसा का पठन होगा। 

उपरोक्त दोनों कार्यक्रम गोरक्षण सभा, हितवाद प्रेस के बाजु में, रहाटे कॉलोनी चौक में संपन्न होंगे। रविवार दिनांक 12 मई को संध्या 6 बजे से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन श्री रेणुका माता मंदिर, यशोदा नगर हिंगणा मार्ग से किया गया है। 

इस वर्ष भगवान परशुराम जी रोकड़े ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित गरुड़ रथ पर सवार होंगे। मान्यवर सुधीर दिवे के मुख्य आतिथ्य, एवं सर्वश्री दयाशंकर तिवारी, गिरीश व्यास, महेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा सीए, संजय पालीवाल, नरेंद्र जोग, सतीश पुरोहित तथा संस्था अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिधरा द्वारा भगवान का पूजन कर महा आरती पश्चात् शोभायात्रा आरम्भ होगी। 

भगवान के रथ के सामने लोटस स्केटिंग ग्रुप गांधीबाग द्वारा धर्म ध्वजा फहराते हुए स्केटिंग करतब प्रदर्शन, लोक जाग्रति मोर्चा एवं शिवशक्ति अखाडा द्वारा दण्डयुद्ध कला प्रदर्शन, श्री गुजरती ब्रह्म समाज द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। सुप्रसिद्ध भजन गायक पैलेश जोशी, सूरज शर्मा, मयंक शर्मा एवं सहयोगियों द्वारा शोभायात्रा के मार्ग में सुमधुर भजनो की प्रस्तुति की जाएगी। शोभायात्रा में सम्मिलित आकर्षक झांकियों की श्रंखला में  विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित परशुरामजी द्वारा शिव पूजन, विधायक समीर मेघे द्वारा तिरुपति बालाजी - महालक्ष्मी दर्शन, मीताराम पटले परिवार द्वारा सिंह रथ पर सवार सप्तश्रृंगी माता एवं श्री गणेश दर्शन,श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच द्वारा गोरक्षा का सन्देश, रेशम रुई द्वारा श्री टेकड़ी गणपति दर्शन, पारीक समाज एवं किशोर रिखबचंद शर्मा द्वारा अयोध्या के बालक राम से धर्म रक्षक श्रीराम की झांकियां विद्यमान रहेंगी। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ शंखनाद ग्रुप द्वारा पुरे मार्ग में शंखनाद किया जायेगा। गायत्री परिवार राय टाउन हिंगना मार्ग एवं हिंदी भाषिय ब्राह्मण विकास संघ द्वारा वेद पाठ किया जायेगा। मिशन मोटिवेशन द्वारा कल्कि अवतार की परिकल्पना को झांकी के माध्यम से साकार किया जा रहा है। इसके साथ ही परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ महिला मंडल द्वारा माहूरगढ़ से प्रज्वलित श्री रेणुका माता की अखंड ज्योत एवं श्री कोराडी माता के दर्शन भी शोभायात्रा में होंगे। 

शोभायात्रा के मार्ग में अनेक संगठनों एवं स्वयंस्फूर्त धर्म प्रेमियों द्वारा जलपान से स्वागत किया जायेगा। 
शोभायात्रा श्री राम मंदिर, लोकमान्य नगर हिंगना मार्ग पर महा आरती से संपन्न होगी। महाआरती पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। धर्म प्रेमियों की सुविधा हेतु लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से सीताबर्डी तक रात्रि 11 बजे तक मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी। परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों से सम्मिलित रहने का अनुरोध किया जाता है।
समाचार 9181212411659898840
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list