Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा फूलो की होली खेली गई


नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के नागपुर शाखा द्वारा 30 मार्च 2024 को रंग पंचमी के अवसर में होली उत्सव का आयोजन भारतीय आदिम जाति सेवक संघ स्वाधार गृह में किया गया। इस अवसर में आश्रम में उपस्थित सभी माता एवं बहनों को रंग गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई| छोटे बच्चों को गले में गांठी  पहनाई व मिठाई खिलाई। आश्रम के निराधार बच्चे तथा महिलाओं ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। 

कार्यक्रम में सुहास खेरडे मैडम जो कि सामुपदेशक हैं उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। उन्होंने बताया कि यहां पर जो पीड़ित महिलाएं हैं वह बहुत ही हिम्मतवाली और आशावादी दृष्टिकोण रखती हैं और यहां से बहुत सारी महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना परिवार संभाल रही है। 

मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी ने महिलाओं को विपरीत परिस्थिति में भी अपने आत्म संयम न खोने की सलाह दी और जीवन में अनुशासन का महत्व बताया कार्यक्रम में हेमा तिवारी मैडम, सपना खापर्डे मैडम ऋतुजा कालभूत मैडम और सुहास खेरडे मैडम उपस्थित थी इसके साथ ही साथ मंच  की बहने संगीता तिवारी, निशा शुक्ला, ज्योति द्विवेदी, गौरी कनोजे उपस्थिति रही। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की और इस तरह के कार्यक्रम लिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।
समाचार 7318908931722420768
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list