Loading...

पूज्य लकड़गंज सिंधी पंचायत द्विवर्षीय चुनाव में झूलेलाल पैनल भारी मतों से विजयी


महेश ग्वालानी अध्यक्ष, सुनील जगयासी महासचिव बने 

नागपुर। उपराजधानी नागपुर की सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से विजयी समाजसेवी संगठन, पूज्य लकड़गंज सिंधी पंचायत का द्विवर्षीय आम चुनाव सिंधु भवन वर्धमान नगर में रविवार को आयोजित हुआ।
वर्ष 2023 से 2025 तक महेश ग्वालानी निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुने गए, एक महासचिव पद और  छह कार्यकारणी सदस्यों के लिए चुनाव आयोजित हुए जिसमे झूलेलाल पैनल के सभी पदाधिकारी भारी मतों से विजय हुए, महासचिव पद पर सुनील जगयासी चुनाव में भारी मतों से विजयी हुए। 

उपाध्यक्ष वरिष्ठ पप्पू बजाज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चेलानी,सचिव हरिश मोटवानी, सहसचिव मनोज भोजवानी,भंडार अधिकारी राम लखवानी निर्विरोध निर्वाचित हुए, कार्यकारी सदस्यों में सभी छह सदस्य भारी मतों से विजयी हुए, जिसमें नवल थारवानी,धर्मेंद्र नागवानी,धर्मेंद्र मैनानी, किशन चंद मंगलानी,भगवान वी ग्वालानी, प्रवीण ग्वालानी हैं, कोआप्टेड सदस्य संजय दयानी, प्रेम झमतानी, संजय छाबरिया, विज्जू चंदीरमानी बनाए गए, चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष जसवंतलाल ग्वालानी थे ,आम सभा द्वारा सर्वानुम्मति से गिरधर भोजवानी को वरिष्टतम उपाध्यक्ष बनाया गया। 

वार्षिक आम सभा में पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रताप मोटवानी को महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी में मीडिया अध्यक्ष और कमेटी सदस्य राज्य सरकार द्वारा बनाए जाने  पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पंजवानी ने उनका  बुके देकर सत्कार कर कहा कि हमारे पंचायत के लिए यह गर्व की बात है, राज्य सरकार द्वारा गठित अकादमी में प्रताप मोटवानी सम्मिलित होना, हम सभी के लिए बेहद हर्ष की बात है। मोटवानी ने पंचायत और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पंजवानी का आभार मान पंचायत को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने को कहा जिसका फंड अकादमी से स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर सिंधु भवन में कमरे निर्माण हेतु  पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पंजवानी, तथा राम लखवानी, प्रवीण ग्वालानी, जगदीश चेलानी का बुके देकर सत्कार प्रताप मोटवानी ने किया , पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामचंद चंदवानी, सुरेश भोजवानी , प्रदीप पंजवानी, प्रताप मोटवानी ,जसवंतलाल ग्वालानी, विजय ग्वालानी,किशनचंद ग्वालानी, भागचंद उत्तमचंदानी, कार्यकारणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे, अध्यक्ष महेश ग्वालानी और महासचिव सुनील जगयासी ने चुनाव अधिकारी और पूर्व अध्यक्षों का बुके देकर सत्कार किया।

उन्होंने अपनी टीम और सभी सदस्यों  का दिल से आभार माना, और आश्वस्त किया कि आगामी दो वर्षों में पूरी टीम के साथ मिल कर पंचायत ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी। सिंधु भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी , सदस्यों के लिए भी अनेक प्रकार के प्रोजेक्ट किए जायेंगे, युवा टीम और महिला टीम बनाकर उन्हें भी सक्रिय बनाया जायेगा।
समाचार 2913066727913664736
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list