Loading...

भाग्यश्री क्रियेशन ने पुलिस तथा मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

नागपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेंद्र हिवरे बर्डी पुलिस थाना और एसीपी संतोष खांडेकर शहर नागपुर, बन्धन प्यार का उत्सव में आयोजिका डॉ संजीवनी चौधरी (सीने नाट्य अभिनेत्री) ने राखी बांधकर रेशम की डोरी से इस पवित्र बंधन में सब को बांध लिया। इस अवसर पर विनिता नाडेकर, ऊर्मिला बोरिकर, वैशाली तलवेकर, नौशीन खान, सुविधि जैसवाल, नाजनीन खान और भी बाकी सभासदनो  ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारी महिला और पुरुष न्यूज़ चैनल इन सब को राखिया बांधी।

संजीवनी चौधरी सांस्कृतिक प्रमुख ग्राहक पंचायत महाराष्ट्र नागपुर तथा संचालिका भाग्यश्री फिल्म डांस ड्रामा अकादमी द्वारा आयोजित रक्षा बंधन का ये अनोखा कार्यक्रम को सभी पुलिस अधिकारियों ने सराया। पुलिस महिला, पुरुष कर्मचारी को राखी बांधकर रेशम की डोरी से प्यार से बांध लिया हैं।

डॉ संजीवनी ने कहा की हमारी हमेशा रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों हमेशा हर  त्योहार में घर से दूर अपने कर्त्तव्य का पालन करते रहते है। हम सब त्यौहार मनाते हैं और आप सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त होते हो इसलिए आज हम सभी ने रक्षाधागा बांध कर हम भी सब सुरक्षा व्यवस्था को अपने प्यार के धागे से बांधकर उनका पालन करेंगे यह आश्वासन संजीवनी चौधरी और सभी सखियों ने दिया।

अधीक्षक राजेन्द्र हिवरे ने डॉ. संजीवनी चौधरी का रक्षाबंधन उत्सव मानने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि हम भी सभी बहनों का हमेशा रक्षन करेंगे। संस्था द्वारा सभी को मिठाई और फल बाटे गए, सभी बड़े उत्साही और आनंदी थे। इस अनोखे रक्षाबंधन उत्सव में भाग्यश्री क्रियेशन के सभी पदlधिकारी उपस्थित थे। 
समाचार 3950411364285283428
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list