Loading...

'हिंदी भाषा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर संगोष्ठी संपन्न

नागपुर। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी एवं हंसकृपा कनिष्ठ महाविद्यालय नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'हिंदी भाषा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर महाविद्यालय परिसर के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा महाराष्ट्र राज्य गीत से हुई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रस्तावना अकादमी के सदस्य अजय पाठक ने रखी, प्रमुख वक्ता साहित्यकार प्रभा ललित सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय भाषाओं का महत्व विषय पर अपने विचार रखे। 

अकादमी की उपाध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अकादमी के सदस्य डॉ विजेंद्र बत्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका दीप्ति बिष्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विज्ञान तथा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। 

अकादमी के सदस्य जगदीश थपलियाल ने आभार प्रकट किया तथा संजय सिन्हा ने मंच संचालन किया। अतिथियों का स्वागत हंस कृपा कनिष्ठ महाविद्यालय के अध्यक्ष दुर्गा दास जिचकार तथा प्राचार्य रूपाली जवंजाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं छात्र छात्राओं ने संगोष्ठी में भाग लिया।
समाचार 3566201227505362579
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list